अंबाला। करवा चौथ के उपलक्ष्य में अंबाला शहर के अलग अलग मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अंबाला शहर रतनगढ़ रोड स्थित शिव मंदिर व सोनिया कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया और अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान मेयर शक्तिरानी शर्मा ने सभी महिलाओं को करवा चौथ के उपलक्ष्य में प्यार के रूप में शॉल दी। इस दौरान महिलाओं के साथ मेयर शक्तिरानी शर्मा भी नाचती हुए नजर आए और महिलाओं के  साथ खुशी मनाई। इस अवसर पर मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि वह हर साल अपनी बेहनों के साथ करवा चौथ का त्यौहार मनाती हूं। इस मौके पर हमारे पार्षद भी मौजूद रहे हैं। शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि उनका सपना है कि अधिक से अधिक महिलाओं के साथ मिलकर करवा चौथ का त्यौहार मनाए और उनकी खुशी में शामिल हो। मेयर शक्तिरानी शर्मा के साथ इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से पार्षद राणो देवी, पार्षद राजिंदर कौर, रंजू अग्रवाल, मिनाक्षी राणा, नीना शर्मा, प्रवीण चावला तथा गीता रानी, कमला भारती, परवीन चावला, संतोष, ऋतु, सुनीता, रक्षा, बिमला, सुरेंद्र, मोहिंदर कौर व सोनिया कॉलोनी वार्ड 12 से गीता, ज्योति, नीलम, सुरिंदर, गीता, मीनू, सोनिया, किरण मैडम आदि  साथ रहीं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *