कुरुक्षेत्र 8 अक्टूबर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा कला संस्कृति पुरस्कार योजना 2023 के अंतर्गत हरियाणा अधिवासी विभिन्न विधाओं गायन, वादन, नृत्य, रंगमंच, चित्रकला एवं मूर्तिकला के कलाकारों के लिए निर्धारित प्रपत्र पर 13 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कला संस्कृति पुरस्कार योजना की विभिन्न श्रेणियों में 50 पुरस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक कलाकार कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की वेबसाइट से कला संस्कृति पुरस्कार विवरणिका में वर्णित नियम एवं शर्तों सहित प्रप्रत्र प्राप्त कर सकते हैं। हरियाणा कला प्रवीण पुरस्कार के लिए आवेदक की आयु 30 वर्ष से अधिक तथा 40 वर्ष तक होनी चाहिए। इसी श्रेणी में कुल 16 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें प्रति पुरस्कार 30 हजार रुपये की राशि होगी। इसी प्रकार से हरियाणा कला श्री पुरस्कार के लिए आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक तथा 55 वर्ष तक हो। इस श्रेणी के 16 पुरस्कारों के लिए प्रति पुरस्कार 40 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। हरियाणा कला रत्न पुरस्कार के लिए आवेदक की आयु 55 वर्ष से अधिक हो तथा इस श्रेणी में 16 पुरस्कारों के लिए प्रति पुरस्कार 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसी प्रकार से कला क्षेत्र आजीवन उपलब्धि पुरस्कार के लिए 55 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इस श्रेणी में दो पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें प्रति पुरस्कार एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त व अपूर्व प्रपत्र स्वीकार नहीं होंगे। एक कलाकार केवल एक पुरस्कार के लिए ही आवेदन कर सकता है। विस्तृत विवरण तथा नियम व शर्तें विवरणिका (ब्रोशर) में अंकित है। जो कलाकार पूर्व में आजीवन उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं तथा जिन कलाकारों का चयन जिस श्रेणी में हो चुका है वे उसी श्रेणी में दोबारा आवेदन नहीं कर सकते हैं। आवेदक की आयु 31 मार्च 2023 के आधार आंकी जाएगी। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा एससीओ 29 प्रथम तल सेक्टर 7 सी मध्य मार्ग चंडीगढ़ या ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक कलाकार कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के दूरभाष नंबर 0172-2793896, 2793901 पर किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *