कुरुक्षेत्र 18 सितंबर
आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा और कुरुक्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी ने झांसा रोड़ पर स्थित आप जिला कार्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता की। जगबीर जोगनाखेड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 4000 से ज्यादा पदाधिकारियों का भिवानी में शपथग्रहण समारोह कराया और उनको संगठन की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने उसी दिन ये ऐलान किया था कि आने वाले समय में हम हरियाणा में एक नया कार्यक्रम शुरु करेंगे। उसी के तहत हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत पूरे हरियाणा में 49 लाख परिवारों के पास आम आदमी पार्टी पहुंचेगी। उसी कड़ी में कुरुक्षेत्र जिले में भी आप कार्यकर्ता हर परिवार तक पहुंचेगा। लोगों के समर्थन के लिए पार्टी की तरफ से एक नंबर भी जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के घर जाकर उनके मुद्दे सुनने का काम करेगी और दिल्ली व पंजाब की नीतियों को प्रत्येक गांव में लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व की सरकारों की पोल खोलने का काम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये अभियान अपने आप में एक मिल का पत्थर साबित होगा। क्योंकि अभियान के तहत लोगों की समस्या सुनी जाएंगी और यही आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो का आधार बनेगा। जगबीर ने कहा कि इस मुहिम के माध्यम से ग्राऊंड स्तर पर जाकर अच्छे लोगों चिह्नित भी किया जाएगा। हर बूथ पर 10-10 और हर गांव में 21 सदसीय कमेटी भी बनाई जाएगी। उसके बाद आम आदमी पार्टी की ढाई लाख की सेना तैयार हो जाएगी। कमेटी में 36 बिरादरी का ध्यान रखा जाएगा और कम से कम दो महिलाएं व तीन युवा को शामिल किया जाएगा। कमेटी बनने के बाद सचिव स्तर का पदाधिकारी उसकी निगरानी करेगा।
वही लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी ने कहा कि यदि लोगों के साथ जुड़ना है तो उनके घरों तक जाना बहुत जरुरी है। जब से संगठन बना है। परिवार जोड़ो अभियान आम आदमी पार्टी का दूसरा कैंपेन है। उन्होंने कहा कि आम आमदी पार्टी के 4000 पदाधिकारियों के अलावा हजारों कार्यकर्ता ऐसे हैं जो बिना पद के भी कार्य कर रहे हैं। परिवार जोड़ो अभियान केवल मिलने का कार्यक्रम नहीं है जोड़ने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद हर गांव में 21 सदसीय कमेटी बनाई जाएगी।
वही सुमित ने कहा कि बीते दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहीद परिवार के घर गए थे। और घोषणा की थी कि शहीद परिवार को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। हिंदुस्तानी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा न करते हुए उन्हें एक करोड का चैक दे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दें। सुमित ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की सरकार शहीद के परिवारों को एक करोड़ रुपये देने का काम कर रही है। हरियाणा सरकार को आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब सरकारों से सीख लेनी चाहिए।
इस मौके पर प्रदेश सहसचिव विशाल खुबबड़ और लोकसभा सचिव सरबजीत सिंह,अमित,विक्रम,भीम सिंह,राकेश कश्यप व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *