अम्बाला, 16 सितम्बर: –
नेहरू युवा केंद्र अम्बाला युवा कार्यक्रम।एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आज वर्चुअल माध्यम से एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी अर्शदीप ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संसद के केंद्रीय सदन में (प्राइड) संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर स्मृति कार्यक्रम का आयोजन होना है । उक्त कार्यक्रम में समस्त भारतवर्ष से 25 युवाओं के एक दल को भागीदारी का अवसर मिलेगा। इसी कड़ी में 16 सितंबर तक देश भर के हर जिले से ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से एक-एक विजेता प्रतिभागी को राज्य स्तर पर भाग लेने हेतु प्रेषित किया गया है। राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के विजेताओं को केंद्रीय सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज करने का व  चुनिंदा कुछ को वहां पर अपने विचार रखने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि अम्बाला से आज जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रतिभागियों ने अमृत काल में लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी व विरासत विषय पर उपलब्ध समय में अपने विचार रखें। इस भाषण प्रतियोगिता में अलका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका में जिला युवा अधिकारी अर्शदीप, एडवोकेट राकेश मेहता एवं श्री भारत सोपोरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुनैना, राहुल, साक्षी इत्यादि ने भी बड़े ही प्रभावशाली तरीके से अपने विचार रखें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *