जींद के अलेवा क्षेत्र के एक गांव में युवक घर में घुसकर 23 हजार 500 रुपए चोरी करने के साथ किशोरी को अगवा कर ले गया। किशोरी को अज्ञात स्थान पर बंधक बनाया है। अलेवा थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव हसनपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका और उसके भाइयों के मकान आसपास ही हैं। वह और उसका भाई अकसर अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। उनके घर पर प्रदीप पुत्र रमेश का आना-जाना था।

आरोपी के परिवार को उसकी हरकतों के बारे में बताया था
उन्होंने कहा कि हमारी गैर-हाजिरी में प्रदीप घर आकर उसकी भतीजी और परिवार की महिलाओं को धमकाकर जाता था और भतीजी को उठा ले जाने की बात कहता था। इस बारे में प्रदीप के परिवार वालों को बताया तो उन्होंने कहा था कि वह उसे समझा देंगे। इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

जबरदस्ती लड़की को उठा ले गया
15 सितंबर को रात एक बजे के करीब आरोपी उनके घर आया और घर में रखे 23,500 रुपए चोरी कर लिए। इसके बाद जबरदस्ती उसकी भतीजी को उठा कर ले गया। जब उसके भाई की पत्नी ने शोर सुना तो वह उठी तो देखा कि बेटी खाट पर नहीं थी।

आरोपी के साथ कई और लोग भी शामिल
आरोपी उसे जबरदस्ती उठाकर ले जा रहा था। आरोपी ने उसकी 17 वर्षीय भतीजी को बंधक बना रखा है। उनके घर से कीमती सामान भी चोरी हुआ मिला है। पीड़ित ने बताया कि प्रदीप के अलावा इस साजिश में कई और लोगों का हाथ है।

पुलिस ने केस किया दर्ज
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी, किशोरी को अगवा करने, धमकी देने और बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *