हरियाणा के कैथल में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गायब युवक की खोजबीन में लगी पुलिस के सामने आया कि गांव में एक लड़की की की हत्या कर परिजनों ने उसका शव भी जला दिया। युवती का लापता हुए युवक ये प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुरक्षा एजेंट (SA) की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के माता-पिता व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। लड़की से प्रेम करने वाला युवक भी फिलहाल लापता है।

जानकारी अनुसार कलायत के नजदीकी गांव की एक नाबालिग लड़की और हिसार के एक गांव के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई दिन पहले युवक अपने गांव से लड़की से मिलने के लिए कलायत के गांव में पहुंच गया। आरोप है कि लड़की-युवक के संबंधों का लड़की के परिवार वालों का पता लग गया। युवक के साथ मारपीट की गई और युवती को भी परिवार वालों ने घर में बंधक बना लिया। पुलिस के सामने आया कि लड़की की हत्या कर दी गई। युवक लापता है।

पुलिस को ये मिली सूचना

कलायत थाना में दी गई ​शिकायत में पुलिस के सुरक्षा एजेंट सुरेश कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को कलायत थाना में दर्ज युवक के गुमशुदगी के एक केस में जानकारी लेने के लिए एक गांव में पहुंचा था। उसे सूचना मिली कि एक युवक व युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। 14 सितंबर को दोपहर को लड़की एक युवक के साथ जाने की तैयारी में थी। उसके परिवार वालों को बेटी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो लड़की को घर में कैद किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

एसए ने बताया कि इसके बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से लड़की का गांव में ही अंतिम संस्कार भी अपने आप कर दिया। लड़की की हत्या करने में उसकी मां, पिता और परिवार के अन्य व्य​क्ति भी शामिल हैं।

लड़के के साथ मारपीट, गायब हुआ

वहीं, इस मामले में लड़की से प्रेम करने वाला युवक भी लापता है। उसके परिवार वालों ने युवक की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया है। कलायत थाना में हिसार के एक गांव निवासी युवक के पिता ने ​शिकायत दी कि कैथल के एक गांव में उसके बेटे से मारपीट की। उसका बेटा एक लड़की से मिलने के लिए घर से कैथल के गांव में पहुंचा था। इसके बाद से उनके बेटे का कोई अता पता नहीं लगा।

डीएसपी बोले- छानबीन जारी

कलायम के डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। सभी तथ्यों पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। युवती की हत्या की बात सामने आई है। उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवक का सुराग लगाया जा रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *