लाडवा, कुरुक्षेत्र, 13 सितंबर
प्रदेश में विधानसभा स्तर पर परिवार जोड़ो अभियान की ट्रेनिंग की शुरुआत बुधवार को लाडवा में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने की। उन्होंने इस दौरान विधानसभा के सभी पदाधिकारियों को अभियान से संबंधित जानकारी दी। वहीं हर गांव में 21 सदस्यीय कमेटी बनाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए।
अनुराग ढांडा ने कहा कि आगामी दो तीन दिन तक पूरे प्रदेश में परिवार जोड़ो अभियान की ट्रेनिंग पूरे प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में दी जाएगी और मजबूत संगठन बनाया जाएगा। इसको लेकर घर घर जाकर लोगों से संवाद किया जाएगा। लोगों के समर्थन के लिए पार्टी की तरफ से एक नंबर भी जारी किया गया है। वहीं दिल्ली और पंजाब की नीतियों को प्रत्येक गांव में लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके साथ खट्टर सरकार की पोल खोलने का काम भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा इसके तहत हम डोर टू डोर अभियान चलाएंगे। हर गांव तक पहुंचना हमारा लक्ष्य है। हम हर गांव में एक कमेटी का गठन करेंगे।हरियाणा की जनता खट्टर सरकार से त्रस्त हो चुकी है। अब हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जनहित में किए गए कार्यों से हरियाणा की जनता बहुत प्रभावित है। हरियाणा की जनता अब आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही है, 2024 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *