अम्बाला, 13 सितम्बर: –

आजादी के अमृत काल की श्रृंखला में मां भारती के दो वीर सपूतों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड )लोकसभा के द्वारा एक स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे देश भर से 25 युवाओं को भागीदारी का अवसर मिलेगा। जिला युवा अधिकारी अर्शदीप ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में युवाओं के लिए संसद भवन में अपनी गरिमामय उपस्थित का यह एक बेहतरीन अवसर है। इसी कड़ी में इच्छुक युवा 15 सितंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपने आवेदन केंद्र के जिला कार्यालय में जमा करवा सकते हैं, 16 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से होने वाले इस प्रतियोगिता के एक विजेता प्रतिभागी को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभागिता दिखाने का मौका मिलेगा। राज्य स्तर से चयनित एक प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर आगामी 2 अक्टूबर को संसद भवन के केंद्रीय सदन में अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्राइड, अपने नेता को जानो, स्मृति कार्यक्रम यह युवा सांसद जैसे किसी भी कार्यक्रम में संसद भवन में शिरकत करने वाले युवा इस प्रतियोगिता मैं भाग नहीं ले सकते हैं। कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए केंद्र के जिला कार्यालय में इच्छुक युवा संपर्क साध सकते हैं। हरियाणा राज्य के लिए भाषण प्रतियोगिता का विषय लाल बहादुर शास्त्री अमृत काल में उनके जीवन पाठ एवं विरासत है। इस कार्यक्रम में 18 वर्ष से ऊपर आयु के वह युवा जो 1 अक्टूबर 2023 को 29 वर्ष के ना हुए हो भाग ले सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *