कुरूक्षेत्र, 12 सितंबर
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज खुखरायन सभा के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी आशीष सभरवाल के सेक्टर 7 स्थित आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने आशीष अग्रवाल की माता जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा की मां की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता शायद इसलिए मां को मनुष्य जीवन की पहली शिक्षिका कहा गया है। उन्होंने आशीष सभरवाल के परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पूरे सभरवाल परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के विकास में सभरवाल परिवार की अहम भूमिका है। सभरवाल परिवार के सभी सदस्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। यही वजह है कि सभरवाल परिवार में हुए इस निधन से पूरे शहर में शोक की लहर है। इस अवसर पर उनके साथब पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, हर मोहिंदर सिंह चट्ठा, कारण दलाल, मुनी लाल रंगा, पवन गर्ग, दीनानाथ अरोड़ा, निशी गुप्ता, जैलेश शर्मा, पवन चौधरी, सुभाष पाली, सुभाष महिंद्रा, रोटरी क्लब के प्रधान डॉक्टर सुभाष गर्ग, लायंस क्लब के प्रधान विपिन शर्मा, सब्जी मंडी के प्रधान राकेश अरोड़ा आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *