अम्बाला, 31 अगस्त
राजीव गांधी खेल स्टेडियम सेक्टर 10 अम्बाला शहर में वीरवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभ आरंभ हुआ। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर के प्रधानाचार्य रामचंद्र ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे खेलों के प्रति रुचि दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लें। आज की प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाडिय़ों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
खो-खो प्रतियोगिताओं के तहत अंडर 17 गल्र्ज में बराड़ा ने पहला, अम्बाला कैंट ने द्वितीय, खो-खो प्रतियोगिताओं के तहत अंडर 19 गल्र्ज में शहजादपुर ने पहला, अम्बाला कैंट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जुडो प्रतियोगिता में अंडर 17 गल्र्ज में 36 किलो वर्ग में जैन गल्र्ज स्कूल अम्बाला छावनी की भूमि ने पहला, डीएवी रिवर साईड अम्बाला छावनी की तपस्या ने दूसरा स्थान, 40 किलो वर्ग में राजकीय गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल माडल टाउन की जीनत ने पहला, 44 किलो वर्ग में पुलिस डीएवी स्कूल के प्रियांशी ने पहला, जैन गल्र्ज स्कूल अम्बाला छावनी की भावना ने दूसरा, 48 किलो वर्ग में माईंड ट्री स्कूल की अर्शदीप ने पहला, डीएवी रिवर साईड अम्बाला छावनी की आदिशा ने दूसरा, 52 किलो वर्ग में डीएवी रिवर साईड अम्बाला की संस्कृति ने पहला स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार अंडर 19 आयु वर्ग गल्र्ज की कब्बड़ी प्रतियोगिता में बराड़ा ने पहला, अम्बाला छावनी ने दूसरा, अंडर 17 आयु वर्ग की कब्बडी की प्रतियोगिता में बराड़ा ने पहला, अम्बाला छावनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हैंडबाल प्रतियोगिता अंडर 17 आयु वर्ग गल्र्ज में अम्बाला कैंट ने पहला, अम्बाला शहर ने दूसरा व शहजादपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हैंडबाल प्रतियोगिता अंडर 19 आयु वर्ग गल्र्ज में अम्बाला छावनी ने पहला, अम्बाला शहर ने दूसरा व शहजादपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *