अम्बाला, 31 अगस्त।

उपायुक्त डा0 शालीन ने वीरवार को एनआईसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में सडक़ सुरक्षा समिति के तहत सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने पिछली बैठक के दौरान जिन विषयों को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये थे, उनकी भी विस्तार से समीक्षा की। आरटीओ सुशील कुमार ने एंजैडे के माध्यम से तमाम बिंदुओं पर जो कार्रवाई एवं अन्य गतिविधि की जा रही है उसके बारे उपायुक्त को विस्तार से जानकारी दी। उपायुक्त ने बैठक के दौरान कहा कि पिछले दिनों बरसात व जल भराव के चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ें क्षतिग्रस्त हुई हैं, सम्बन्धित विभाग अपने क्षेत्रों में इन सडक़ों के पैचवर्क व अन्य कार्य को करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ मुख्य सडकों के नजदीक जहां पर टहनियां झुकी हुई है उनकी भी सम्बन्धित विभाग छंटनी करवाना सुनिश्चित करवाएं। उपायुक्त ने बैठक के दौरान ब्लैक स्पॉट, रोड सेफ्टी ऑडिट, ऑटोमेटिक चालक लाइसेंस सेंटर बनाने बारे, एंबुलैस रिस्पोंस, स्कूल वाहन पोलिसी, चालकों का हैल्थ चैकअप के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपायुक्त ने एनएचएआई विभाग को भी उनके विभाग से सम्बन्धित जिन स्थानों पर साईन बोर्ड, ब्लींकर व अन्य जो कार्य करने है उसे भी करने बारे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान जिन बिंदुओं पर चर्चा करते हुए समीक्षा की जाती है सम्बन्धित विभाग आगामी बैठक से पहले उन पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। आरटीओ ने स्कूल वाहन पोलिसी के तहत उपायुक्त को अवगत करवाया कि इस विषय के तहत 35 स्कूल वाहनों को चैक करने का काम किया गया है तथा रोडवेज के चालक व परिचालकों के तहत हैल्थ चैकअप कैंप भी लगाया गया है। यातायात नियमों के बारे जागरूक करने के दृष्टिगत नारायणगढ़ में ट्रांस्पोर्टरों के चालकों व अन्य को शिविर के माध्यम से जागरूक करने का काम भी किया गया है। यातायात नियमो की पालना करके काफी हद तक सडक़ दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, एसडीएम सी. जय शारदा, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, आरटीए सुशील कुमार, डीएसपी ट्रैफिक जोगिन्द्र शर्मा, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, एनएचएआई से आदित्य, कार्यकारी अभियंता एल.सी. राणा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, एसएचओ टै्रफिक जोगिन्द, संजीव सिंगला के साथ-साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *