जेजेपी किसान सेल के प्रदेश प्रभारी अवतार सिंह चीका नेवी कुरुक्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ली बैठक
कुरुक्षेत्र 3 अगस्त : जननायक जनता पार्टी के कुरुक्षेत्र पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कुरुक्षेत्र के सर्किट हाउस में आयोजित की गई जिसमें नवनियुक्त सभी हल्का प्रधान और पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। थानेसर हल्का प्रधान होशियार सिंह किरमच, शाहबाद हल्का प्रधान जगबीर मोहड़ी, पिहोवा हल्का प्रधान गुरलाल वड़ैच,लाडवा हल्का प्रधान जसवीर पंजेता, एससी सेल जिला अध्यक्ष जगमाल गोलपुरा, लीगल सेल के जिलाध्यक्ष सुमेर सैनी,बीसी सेल के जिला अध्यक्ष मांगेराम कश्यप, बुद्धिजीवी सेल के प्रचार सचिव रुद्र कुमार आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य तौर पर एजेंडा 6 अगस्त को इनसो स्थापना दिवस पर आयोजित रैली को लेकर भी बैठक में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। जेजेपी जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी के शीश नेतृत्व द्वारा कुरुक्षेत्र जिले के हल्का प्रधानों और विभिन्न सेल के प्रधानों की नियुक्ति की गई है उन सभी हल्का प्रधानों और विभिन्न प्रकोष्ठ ओ के पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें उन सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो का 21 वा स्थापना दिवस हिसार में आयोजित किया जा रहा है जिसमें कुरुक्षेत्र जिले की विशेष भूमिका रहेगी उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले से हजारों की संख्या में लोग हिसार में इनसो के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। जेजेपी किसान सेल के प्रदेश प्रभारी अवतार सिंह चीका का ने कहा कि जेजेपी के किसान सेल के पदाधिकारियों की जल्द ही पूरे प्रदेश भर में नियुक्ति की जाएगी। इन सभी मुद्दों को लेकर आज कुरुक्षेत्र जिले के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बातचीत करें। इस अवसर पर शाहबाद विधायक रामकरण काला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मायाराम चंद्रभानपुरा,चेयरमैन कुलदीप मुल्तानी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर रणधीर सिंह,कुरुक्षेत्र जेजेपी जिला प्रवक्ता राजेश पायलट घराडसी, जेजेपी युवा प्रदेश प्रभारी सुनील राणा, जेजेपी युवा जिलाध्यक्ष जसविंदर खैहरा,जेजेपी नेता जोगध्यान,जेजेपी नेता नरेंद्र घराडसी,महिला जिलाध्यक्ष सीता कश्यप,दिलबाग गोराया, कुलदीप पुनिया, ईश्वर मोर,अशोक शर्मा,अनवर खान, धर्मपाल बाजीगर,सार्थ तिवारी आदि कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *