हरियाणा-पंजाब सीमा से सटी घग्गर नदी के बांध टूटने के बाद सरकार ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाए हैं। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण आई जलप्रलय ने अंबाला जिले में खूब तबाही मचाई है। अब किसानों ने अपने दम पर बांध को पक्का करने का ऐलान किया है।

घग्गर नदी के आसपास लगते 50 से अधिक गांव के किसानों ने फैसला लिया कि हर गांव से एक-एक हजार कट्‌टे मिट्‌टी के भरकर बांध पक्का करने के लिए लाए जाएंगे। पंजाब एरिया में घग्गर नदी के बांध पक्के न करने पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के आह्वान पर हरियाणा और पंजाब के किसानों की शनिवार को अंबाला के गांव सुल्लर गुरुद्वारा में मीटिंग हुई, जिसमें दोनों राज्यों के 50 से अधिक गांव के किसानों ने हिस्सा लिया।

गुरुद्वारा में 50 गांव के किसानों की हुई मीटिंग।
गुरुद्वारा में 50 गांव के किसानों की हुई मीटिंग।

पंजाब एरिया में 2 जगह बांध टूटे
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रधान अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि अंबाला के साथ लगते घग्गर नदी के पंजाब एरिया में 2 जगह बांध टूटे है। जिसकी वजह से अंबाला में लाखों एकड़ फसल तबाह हो गई है।

किसान बोले- लाखों एकड़ फसल तबाह हुई, सरकार गंभीर नहीं
मोहड़ी ने कहा कि बाढ़ आए को 20 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन हरियाणा और पंजाब सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। किसानों की लाखों एकड़ फसल खत्म हो चुकी है, लेकिन सरकार अभी भी गंभीर नहीं है। वे सरकार का सहयोग करने को तैयार हैं। सरकार अन्य टूटे बांधों को भी पक्का करे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *