सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम को साकार कर रहा है महिला आईटीआई कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र 28 जुलाई राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला कुरुक्षेत्र के प्रधानाचार्य देव किशन ने कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला कुरुक्षेत्र में एक जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस जॉब फेयर में व्यवसाय सीविंग टेक्नोलॉजी, कोपा, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, ड्राफ्ट्समैन सिविल तथा मैकेनिकल, एसओटी से लगभग 109 छात्राओं ने भाग लिया। इस जॉब फेयर मे जिला कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, अंबाला की आईटीआई तथा नॉन आईटीआई छात्राओं ने शिरकत की।
शिक्षुता शाखा तथा प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज जसवंत राय ने कहा कि इस जॉब फेयर मे मैसर्ज हीरो मोटर कोप लिमिटेड नीमराना राजस्थान के एचआर ज्योतिसना पांडे व उनकी टीम द्वारा कैम्पस इंटरव्यू लिया गया तथा कंपनी के एचआर द्वारा मौके पर ही सिलेक्शन लेटर दिया गया। शिक्षुता शाखा तथा प्लेसमेंट के इंचार्ज ने बताया कि इस कंपनियों मे मैसर्ज हीरो मोटर कोप लिमिटेड नीमराना राजस्थान ने 109 छात्राओं मे से 61 छात्राओं का रेगुलर जॉब व शिक्षुता के लिए चयन कर लिया गया। चयनित छात्रों को 5 अगस्त 2023 को कंपनी मे जॉइनिंग दी जाएगी। छात्राओं ने जॉब फेयर मे बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी रूचि दिखाई। यह रोजगार मेला चयनित छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर बनकर आया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *