हरियाणा के हिसार जिले में एक महिला को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते ने 5 मिनट तक महिला की टांग को अपने जबड़े में जकड़े रखा। 2 व्यक्तियों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे छुड़ाया और कुत्ते को काबू किया।

महिला का हिसार सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात पिटबुल कुत्ते के खिलाफ मामला दर्ज किया है।महिला खाद्य आपूर्ति विभाग के ढंढूर स्थित सब सेंटर में अपना राशन कार्ड दुरुस्त करवाने गई थी।

वहीं सब सेंटर इंचार्ज एएफएसओ अशोक का कहना है कि महिला को गोदाम के बाहर किसी कुत्ते ने काटा है। हमारे गोदाम में एक इंस्पेक्टर का कुत्ता है, लेकिन वह तो बंधा होता है। फिलहाल पुलिस ने फूड सप्लाई इंस्पेक्टर को जांच के लिए बुलाया है।

महिला बलबीर कौर का पांव, जिस पर कुत्ते ने काटा।
महिला बलबीर कौर का पांव, जिस पर कुत्ते ने काटा।

चीखें सुनकर आए 2 कर्मचारी
बताया जा रहा है कि जब वह खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम में पहुंची तो वहां पर एक पिटबुल कुत्ता खुला घूम रहा था। उसने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसकी टांग को अपने जबड़े में डाल लिया। उसके चीखने की आवाज सुनकर 2 कर्मचारी भागकर आए। 5 मिनट तक उन कर्मचारियों ने उसे पट्‌टे से खींचकर उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह छोड़ नहीं रहा था। तब उसने अपनी दूसरी टांग से उसके मुंह को पीछे धकेला और कर्मचारियों ने जोर से खींचा, तब उसने छोड़ा।

अस्पताल भी नहीं पहुंचाया
महिला के अनुसार, उसने कर्मचारियों को कहा कि उसे अस्पताल पहुंचा दो, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। बाहर ऑटो स्टैंड वालों से घर पर संदेश भिजवाया। इसके बाद उसका बेटा उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया। करीब आधा घंटा वह गोदाम में पड़ी रही। बलबीर कौर ने बताया कि उसे नहीं पता कि वह उस खतरनाक कुत्ते से कैसे बच गई। महिला का हिसार सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

महिला की टांग दिखाते उसके परिजन।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *