कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई। गांव ज्योतिसर में खेत में काम कर रही लेबर को मगरमच्छ दिखाई दिया हैै। सूचना मिलने पर गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। मगरमच्छ करीब 7 फुट लंबा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव ज्योतिसर में एक किसान के खेत में लेबर धान रोपाई का कार्य कर रही थी। काम करते-करते लेबर को आवाज सुनाई दी। जब देखा तो उन्हें पानी में मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ दिखाई देने पर लेबर ने धान रोपाई का कार्य छोड़ तुरंत खेत के मालिक को फोन किया। खेत के मालिक ने मगरमच्छ बारे गोताखोर प्रगट सिंह को बताया। सूचना मिलते ही गोताखोर प्रगट सिंह व वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। इतने में मगरमच्छ एक खेत से दूसरे खेत में भरे पानी में चला गया। टीम ने जाल बिछाकर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया। खेत में मगरमच्छ आने पर किसानों का कहना है कि मगरमच्छ आने से लेबर में भय का माहौल है। एक तो पहले ही लेबर मुश्किल से मिल रही है और अब मगरमच्छ के भय से लेबर भी काम करने से मना कर रही है। वही मगरमच्छ दिखाई देने के बाद पशुपालकों में डर का माहौल है। वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों ने किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पशुपालकों और चरवाहों को इस क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल लगाने व जल्द अन्य प्रबंध करने की बात कही है। गोताखोर प्रगट सिंह ने कहा कि मगरमच्छ की तलाश जारी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *