हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पुराने बाइपास रोड पर पांचाल धर्मशाला के निकट जमानत पर आए युवक पर एक व्यक्ति व उसकी पत्नी ने लकड़ी काटने वाले दरांत से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक ने पास लगते थाने में घुस कर अपनी जान बचाई। युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बाइक की टक्कर मार नीचे गिराया

मनोज ने बताया कि रात करीब 8:20 बजे वह और उसके पिता दुकान बंद करके अपनी-अपनी स्कूटी पर घर के लिए चले थे। पांचाल धर्मशाला से थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए उसके पड़ोसी दंपती ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी समेत नीचे गिर गया। जैसे ही वह संभल कर खड़ा हुआ उसी समय आरोपी ने उस पर तेजधार हथियार दरांत से हमला कर दिया।

वारदात के बाद मौके पर उमड़ी भीड़।
वारदात के बाद मौके पर उमड़ी भीड़।

सिर पर किए वार, बाजू अड़ा बचाई जान

आरोपी ने उसके सिर पर तीन-चार बार हमला किया, मगर दोनों बाजू आगे अड़ा कर अपना बचाव किया। इस हमले में उसकी दोनों बाजू, हथेली और उंगलियों पर गहरी चोट लग गई। उसने रेलवे लाइन पार कर पुलिसथाने में घुसकर अपनी जान बचाई। बाद में उसके पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

दर्ज कराया था छेड़छाड़ का केस

पिछले साल ही आरोपी दंपती ने मनोज के खिलाफ थाना केयूके में छेड़छाड़ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में ही वह जमानत पर है। मनोज ने इस मामले को झूठा बताया है। मनोज की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ 307, 323, 34 व 506 के तहत FIR दर्ज कर ली।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *