मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चार धाम चंडी शिला पूजन व सम्पूर्ण गीता अमृत वर्षा का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने निजी कोष से दिए 11 लाख रुपए
कुरुक्षेत्र 25 जुलाई मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंच रहे है। इसी पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए थे। यह उपदेश आज भी सम्र्पूण मानव जाति के लिए प्रासंगिक है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को देर सायं अखंड गीता पीठ शाश्वत सेवा आश्रम ट्रस्ट में आयोजित सम्र्पूण गीता प्रवचन अमृत वर्षा कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सदगुरु महामंडलेश्वर डा. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज, विधायक सुभाष सुधा, विधायक रामकरण काला, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बतान ने मंत्रोच्चार के बीच सम्र्पूण गीता प्रवचन अमृत वर्षा का शुभारंभ किया और इस दौरान चार धाम चंडी शिला पूजन व आरती में भी भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेवा कार्यों के लिए अपने निजी कोष से 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सदगुरु महामंडलेश्वर डा. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज के प्रयासों से कुरुक्षेत्र में सम्र्पूण गीता अमृत वर्षा का आयोजन करना एक धार्मिक कार्य है। इस प्रकार के धार्मिक कार्यों से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश लोगों तक पहुंचेंगे और लोगों में अच्छे विचार पैदा होंगे। इतना ही नहीं सदगुरु महामंडलेश्वर डा. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज के प्रयासों से देश-विदेशों में भी पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आमजन मानस तक पहुंच रहे है। इस कार्यक्रम में विधायक सुभाष सुधा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में सदगुरु महामंडलेश्वर डा. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज ने अपने प्रवचनों के माध्यम से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों का गुणगान किया। इस मौके पर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, समाजसेवी प्रदीप झाम, सौरव चौधरी, डा. शकुन्तला शर्मा, सुरेश सैनी कुक्कु, जय भगवान सिंगला, विष्णुदत्त शर्मा, रामेश्वर शर्मा, कमलकांत, केवल राम शर्मा, तारा चंद तायल, नानक चंद गुप्ता, पंकज अग्रवाल, विशाल गुप्ता, सुदेश यादव, दया किशन गोयल आदि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *