अम्बाला, 23 जुलाई: –
अग्रवाल फैलोशिप कल्ब संस्था अम्बाला छावनी समाज सेवी क्षेत्र की सबसे आग्रणीय संस्था हैं। समाज हित में हमेशा ही आगे आकर वह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, यह अभिव्यक्ति गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को अग्रवाल फैलोशिप कल्ब के 30वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यअतिथि अपने सम्बोधन में कहीं। इस मौके पर कल्ब के पदाधिकारियों ने मुख्यअतिथि को पगड़ी, शॉल व पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य अभिन्नदन भी किया।
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर कहा कि रक्तदान महादान हैं और रक्तदान को महादान कहा जाता हैं। किसी की भी जान रक्त देकर बचाई जा सकती हैं। रक्त की पूर्ति मानव शरीर से ही सम्भव हैं। खून देने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती। डॉक्टरों के मुताबिक खून देने से रक्त का प्रभाव ठीक रहता हैं। उन्होनें इस मौके पर यह भी कहा कि साईस ने बहुत तरक्की की है। प्लांट (अंग) लोगों को प्लेट डालना तथा अन्य अंगो को रिपलेस करने का काम किया जा सकता हैं, लेकिन रक्त की पूर्ति केवल मानव शरीर के रक्तदान से ही हो सकती हैं। आजतक एक भी बूंद रक्त बनाने का काम नहीं किया गया हैं। इस मौके पर उन्होंने 211 बार रक्तदान करने वाले राजेन्द्र गर्ग का भी अभिन्नदन किया और उन द्वारा जो रक्तदान किया जा रहा है उसे दूसरों के लिए पे्ररणा बताया।
श्री विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि समाज का निर्माण सबको मिलकर करना चाहिए। जहंा सरकार की आवश्यकता है वहां सरकार कार्य करती हैं और लोगों को जागृत और सामाज क्षेत्र को आगे ले जाने का काम संस्थाएं करती हैं। इनके सहयोग के बिना यह कार्य सम्भव नहीं हैं। अग्रवाल फैलोशिप कल्ब संस्था ने हमेशा ही समाज हित के लिए कार्य किया है और अन्य संस्थाओं द्वारा जो कार्य किए जा रहें है उसके कई उदाहरण भी प्रस्तुत हैं। हमें देश, प्रदेश व समाज के निर्माण के लिए हमेशा आगे आकर कार्य करना चाहिए। इस मौके पर गृह मंत्री ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने इस मौके पर अग्रवाल फैलोशिप कल्ब संस्था द्वारा गत दिनों अम्बाला में जो प्राकृतिक आपदा (बाढ़) आई थी, उसमें इस संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचना व उनको मदद पहुंचानेे के लिए उनका आभार भी  व्यक्त किया। उन्होनें संस्था को इसी उत्साह और जोश के साथ आगे भी समाज हित के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गृह मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से संस्था की गतिविधियों के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा भी की।
इस मौके पर कल्ब के प्रधान अमित अग्रवाल, उपप्रधान रजीत गुप्ता, आशीष गुप्ता, औघोगपति सूद जी, महासचिव फनिश गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज, आईपीपी गौरव गुप्ता, सलाहाकार महेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, राकेश बंसल, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, मंडल प्रधान अजय पराशर, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, डीएसपी आशीष चौधरी, डॉ0 मुकेश, सुरेन्द्र तिवारी, अनिल कौशल, दीपक भसीन, राजेन्द्र गर्ग के साथ-साथ कल्ब के अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें।

अम्बाला, 23 जुलाई: –
गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को मोहड़ा के नजदीक 30 लाख रूपए की लागत से जीटी रोड से श्री कृष्ण कृपा गौशाला धाम तक बनाई जाने वाली सडक़ के निर्माण कार्य का नारियल तोडक़र शिलान्यास किया। इस मौके पर गौशाला धाम के स्वामी विकास दास जी महाराज भी उपस्थित रहें। यहां पहुंचने पर गौशाला के पदाधिकारियों व अन्य ने मुख्यअतिथि को फू ल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य अभिन्नदन किया।
गृह मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर स्वामी विकास दास महाराज से गौशाला धाम की गतिविधियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीटी रोड से गौशाला धाम तक सडक़ की हालत काफी जर्जर हैं। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। बीते दिनों स्वामी जी ने इस सडक़  के निर्माण बारे उन्हें आग्रह किया था। गृह मंत्री ने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा इस सडक़ का निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने सम्बधिंत अधिकारियों को कहा कि सडक़ का निर्माण कार्य करते हुए लेवल का ध्यान रखे ताकि सडक़ पर पानी एकत्रित न हो सकें। उन्होनें यह भी कहा कि सडक़ को पूरी गुणवत्ता के साथ बनाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य को इसका लाभ मिल सकें। इस मौके पर स्वामी विकास दास जी ने मुख्यअतिथि को भगवान श्री कृष्ण जी की प्रतिमा देकर उनका यहां पहुंचने पर भव्य अभिन्नदन भी किया।
इस मौके पर मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, मंडल प्रधान अजय पराशर, पंचायती राज विभाग के एक्सईएन नवदीप आनन्द, एसडीओ धर्मवीर के साथ-साथ गौशाला धाम के पदाधिकारीगण व अन्य उपस्थित रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *