इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने किया लाडवा के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा।
प्रदेश में है लुटेरों का है गठबंधन : पूर्व सीएम चौटाला।
 लाडवा 18 जुलाई (विजय कौशिक) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है बल्कि एक जनहित का गठबंधन न होकर लुटेरों का गठबंधन बना हुआ है।
        इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला मंगलवार को लाडवा के बाढ़ ग्रस्त गांवों में फसलों आदि के हुए नुकसान का जायजा लेने व किसानों की समस्याएं सुनने ग्राम  बकाली, दुगारी, ध्यांगला, गुढ़ा आदि गांव का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने गठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है बल्कि लुटेरों की सरकार है। उन्होंने कहा कि वह बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय में भी अपना फायदा सोच रहे हैं। वही गांव वासियों ने एक शिकायत भरे लहजे में कहा कि अभी तक सरकार की तरफ से न तो कोई अधिकारी आया और ना ही कोई सहायता उपलब्ध हो सकी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोगों को 2024 के विधानसभा चुनावों के इंतजार करने की भी जरूरत नहीं है बल्कि प्रदेश की भाजपा जजपा गठबंधन सरकार पहले ही टूट जाएगी और प्रदेश में मध्यवर्ती चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पार्टी से कोई द्वेष नहीं है। जो भी इनेलो पार्टी की नीतियों में विश्वास रखता हो। वह उनसे आकर मिल सकता है। उन्होंने  लोगों से कहा कि जब भी कोई सत्ता पक्ष का मंत्री या नेता आए तो उनसे पूछना कि देश पर 400 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कर्ज है जबकि पहले हमारा देश दूसरे देशों की सहायता करता था। उन्होंने कहा कि विकास का तो कोई काम नहीं हुआ। फिर कर्जा किस बात का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने अंत में लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप इनेलो की बहुमत से सरकार बना दो तो वह आपके सारे क्लेश काट देंगे। इससे पूर्व गांव गुढ़ा व अन्य गांवों में पहुंचने पर ग्राम वासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जगदीप दुगारी, स्वीटी भुल्लर, जसवंत सिंह मेहरा, करनैल सिंह बूटा सिंह, देवेंद्र सिंह बड़तौली , धर्मवीर गुढ़ा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *