लाडवा,8 जुलाई (विजय कौशिक) शहर की अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोट्रेक्ट क्लब के पूर्व प्रधान शुभम गोयल को साउथ ईस्ट एशिया रोट्रेक्ट का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रोट्रेक्ट प्रधान गौरव गंभीर ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2023-24 के लिए शुभम गोयल को साउथ ईस्ट एशिया के प्रधान महाराष्ट्र के नागपुर के अभिषेक गोयल द्वारा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसमें शुभम गोयल साउथ ईस्ट एशिया की सभी रोट्रेक्ट क्लबों का लेखा जोखा रखेंगे और सभी क्लबों के लिए उचित जानकारी प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि शुभम इससे पहले रोट्रेक्ट मंडल 3080 प्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। शुभम गोयल ने इस जिम्मेदारी के मिलने पर संबोधित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लोगों का प्यार है जो एक छोटे से कस्बे के सदस्य को इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और इसके लिए वो अपने क्षेत्र के लोगों, अपनी रोटरी व रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों के साथ साथ प्रधान अभिषेक गोयल का भी धन्यवाद करते हैं जिनके सहयोग से उन्हें ये जिम्मेदारी मिली है और पूरे समर्पण के साथ वो इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर रोटरी प्रधान अंकुर गुप्ता, सचिव इशांत गोयल, पूर्व साउथ एशिया रोट्रेक्ट प्रधान अमित सिंघल, पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष विकास सिंघल, राकेश खुराना व दुर्गेश गोयल, विशाल मित्तल, शुभम गर्ग, सुमित गोयल, शुभम धीमान, ऋषभ सिंघल, लक्ष्य धवन, देवांकुर गोयल, अंकित गर्ग व चिराग मेहता सहित रोटरी व रोट्रेक्ट के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *