नशा मुक्त समाज अभियान कौशल की ऑनलाइन मीटिंग सम्पन्न
कुरुक्षेत्र 7 जुलाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य) इंद्रेश कुमार ने कहा कि विश्व गुरु का आधार नशा मुक्त समाज पर आधारित है। युवा यदि नशे से दूर रहेंगे तभी वे राष्ट्रहित में अहम योगदान कर भारत को फिर से विश्व गुरू बनाने में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे। वर्तमान में भारत जिस गति से उन्नति के प्रगति पर पथ पर है उसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करना बहुत आवश्यक है। वे गुरूवार को भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर की अध्यक्षता में नशा मुक्त समाज अभियान कौशल पर आयोजित ऑनलाइन मीटिंग में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इंद्रेश कुमार ने कहा कि युवा नशे के मकड़जाल में फंसकर अपने आप को बर्बाद कर रहा है। युवा देश की बहुमूल्य संपत्ति एवं उर्जा है जिसके दम पर भारत की विश्व गुरू की संकल्पना निश्चित रूप से साकार होगी। नशे के कारण ही आजकल आपराधिक घटनाएँ घट रही हैं क्योंकि नशे से ग्रस्त व्यक्ति को अगर समय पर नशा न मिले तब वह नशे के लिए विभिन्न प्रकार के अपराधों में शामिल हो जाता है।
इस अवसर पर नशामुक्त समाज अभियान कौशल के राष्ट्रीय संयोजक आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री भारत सरकार कौशल किशोर ने कहा कि हम नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा इस अभियान से लाखों लोगों को जोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के द्वारा नशा मुक्त भारत का सपना साकार हो पाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया वे समाज का नेतृत्व करते हुए नशा मुक्त महोल्ला, नशा मुक्त शहर व नशा मुक्त वातावरण में अपना अहम योगदान दें। इस कड़ी में 9 अगस्त को भारत छोड़ो अभियान की तर्ज पर हिंदुस्तानियों नशा छोड़ो अभियान की शुरुआत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से होगी जिसमें पूरे हिंदुस्तान से नशामुक्त सेनानी आकर अपने अपने क्षेत्र में नशे के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का काम करेंगे।
नशामुक्त समाज अभियान कौशल के प्रदेश प्रवक्ता हरिकेश पपोसा बताया कि आनलॉइन बैठक में हरियाणा की ओर से संतोष पासवान, रेनु खुग्गर, कुरुक्षेत्र डॉ. अजय जांगड़ा, रमेश डावर, सत्यवान बिरला, रमेश कुमार, सुखविंदर पाल, गगनदीप नरवाना, सीमा बढेसरा, वीरू वुशु, विक्रम, रमेश नागर, धीरज मलिक, मनीष अरोड़ा, मीना ईटकान, संतलाल कालका, अनिमेष, सुभाष सुमन, पूजा, सहायक प्रो. बलवान, डॉ. बीर सिंह, नवीन ठाकुर तथा धर्मबीर ने आदमपुर दिल्ली में होने वाले हिन्दुस्तानियों नशा छोड़ो आंदोलन को मजबूती देने की बात कही।
