प्रशिक्षण शिविर कुरुक्षेत्र से शामिल होंगे बड़ी संख्या में युवा व छात्र अग्रबन्धु
कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब समाज के युवाओं और विद्यार्थियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की कुरुक्षेत्र इकाई के जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की युवा व छात्र इकाई ने हमारे नौजवानों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने व व्यापार की रणनीति तैयार करने के गुर सिखाने की योजना बनाई है। इस योजना का मकसद है कि युवा स्वावलंबी हो सकें। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर आगामी 10 व 11 अगस्त को सेठ सावरा सेवा समिति मंडा रोड, खाटू, जिला सीकर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
गर्ग ने बताया कि युवा इकाई के प्रधान नवदीप बंसल एवं छात्र इकाई के प्रधान दिपांशु बंसल लगातार प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए समाज के युवाओं और विद्यार्थियों से संपर्क कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र से भी बड़ी संख्या में युवा व छात्र अग्रबन्धु शिविर में शामिल होंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *