कुरुक्षेत्र 4 जुलाई इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू), शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डा धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए भारत की सबसे प्रसिद्ध व प्रख्यात केंद्रीय विश्वविद्यालय है इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त  विश्वविद्यालय (इग्नू)। इग्नू में एडमिशन के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते है। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए। जुलाई सत्र की एडमिशन प्रक्रिया अभी जारी है।
उन्होंने कहा कि जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते है उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। ऐसे विद्यार्थी जिनको मेरिट के चलते कॉलेज में ऐडमिशन नहीं मिला हो या किसी भी कारण से वो रेगुलर कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते तो ऐसे विद्यार्थी आसानी इग्नू से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोग भी आसानी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते है। नए दाखिलों और री-रजिस्ट्रेशन के लिए 15 जुलाई 2023 दाखिला ले सकते है। इग्नू से विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते है। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी इग्नू की वेबसाइट इग्नू.एसी.इन पर उपलब्ध है। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नए विद्यार्थी और री-रेजिस्ट्रेशन के लिए पुराने विद्यार्थी 15 जुलाई 2023 तक दाखिला ले सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *