बोर्ड के गठन होने से युवाओं को मिलेगा रोजगार : रंबा
कुरुक्षेत्र, 4 जुलाई
प्रजापति जागरूक सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार रंबा ने मंगलवार  को देर सायं अपने कार्यालय सिरसला रोड कुरुक्षेत्र में पत्रकारो ंसे बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड का चेयरमैन ईश्वर सिंह प्रजापति हिसार को नियुक्त करके प्रदेश सरकार ने इस बोर्ड को पुन: शुरू किया है। जिससे समाज के लोगों में खुशी है और मुख्यमंत्री का आभार जताया है। रंबा ने कहा कि बोर्ड को शुरू करके जो वर्ष 2019
से बंद पड़ा था बहुत बधाई के के पात्र हैं। रामकुमार रंबा ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। इसकी करनी और कथनी मतें कोर्इ   अंतर नहीं है। इस बोर्ड का चेयरमैन बनने से कुम्हारों को मिट्टी के बर्तनों के लिए 2 एकड़ से 5 एकड़ जमीन आवे पंजावे के लिए मिलेगी। इससे कुम्हार समाज के युवाओं को रोजगार मिलेगा। रंबा ने कहा कि मिट्टी  के बर्तनों के प्रयोग से व्यक्ति का स्वास्थ्य सही रहता है। रंबा ने कहा कि पिदड़ा वर्ग आपको विश्वास दिलाता है कि आगामी वर्ष 2024 में लोकसभा में 10 की 10 सीटें जीतने का कार्य करेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *