कुरूक्षेत्र, 1जुलाई। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की कई सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े और बी.आर. शिक्षण संस्थाओं के चेयरपर्सन दीपक चोपड़ा को अंतरराष्ट्रीय संस्था लायंस क्लब का जोन चेयरपर्सन-2 चुना गया है। उन्हें मिली इस जिम्मेदारी पर विधायक सुभाष सुधा, सांसद नायब सैनी, सीएम एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब व अन्य लोगों ने बढ़ाई दी। गौरतलब है कि दीपक चोपड़ा लायंस क्लब के सत्र 2022 23 के प्रधान रह चुके हैं। 30 जून को उनका कार्यकाल पूरा होते ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय संस्था लायंस क्लब ने पदोन्नत करते हुए एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें जोन चेयरपर्सन-2 नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में कुरुक्षेत्र, लाडवा, करनाल सेंट्रल और नीलोखेड़ी गोल्ड के लायंस क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य करेंगे। गौरतलब है कि दीपक चोपड़ा इससे पूर्व सामाजिक संस्था जेसीआई क्लब और लायंस क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *