मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 जुलाई को ऑनलाइन प्रणाली से परियोजनाओं करेंगे शिलान्यास, सन्निहित सरोवर पर 1 करोड़ 35 लाख की लागत से स्थापित होगी महर्षि दधीचि की प्रतिमा

डॉ. राजेश वधवा

कुरुक्षेत्र।   विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के लोगों को 4 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से 4 परियोजनाओं की सौगात मिलेंगी। इन परियोजनाओं में 3 सडक़ों का निर्माण कार्य शुरु होगा और सन्निहित सरोवर पर 1 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से महर्षि दधीचि की प्रतिमा स्थापित करने के कार्य का आगाज होगा। इन सभी परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 जुलाई को ऑनलाइन प्रणाली से करेंगे।
विधायक सुभाष सुधा ने मंगलवार को देर सायं सर्किट हाउस में बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 जुलाई को प्रदेश वासियों को एक साथ करोड़ों रुपए की अनेक परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास करेंगे। उसी कड़ी में थानेसर हल्के के भी 4 परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं में सहारनपुर-कुरुक्षेत्र थानेसर पिहोवा रोड़ से खेड़ी मारकंडा, सिरसला रोड़ तक 10.40 किलोमीटर सडक़ का निर्माण किया जाएगा। इस सडक़ के निर्माण पर 2 करोड़ 52 लाख 96 हजार रुपए की राशि का बजट खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही पुराना मेला बाईपास कुरुक्षेत्र की करीब 1 किलोमीटर की सडक़ का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य पर 62 लाख 69 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सन्निहित सरोवर को विकसित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरोवर के तट पर महर्षि दधीचि की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुसार अब 1 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऑनलाइन प्रणाली से इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे और महर्षि दधीचि की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य शुरू होगा। इस परियोजना पर सरकार की तरफ से 1 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा सिरसला से शादीपुर तक 1 किलोमीटर तक सडक़ की विशेष मुरम्मत की जाएगी। इस सडक़ की विशेष मुरम्मत पर 23 लाख 41 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *