मत करना रे करना रे करना बदनाम कृष्ण को, मानो भारत का रक्षक भगवान कृष्ण को
कुरुक्षेत्र, 16 जून।
 शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, हरियाणा प्रांत एवं श्रद्धा मंदिर विद्यालय, सेक्टर 87, ग्रेटर फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में देशभक्ति गीत, भजन एवं कविता का मासिक ऑनलाइन कार्यक्रम ज्ञानोत्सव हरियाणा  का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका निरुपमा कोहली, अंबाला से रही।  डॉ. विवेक कोहली, प्राचार्य, सोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय, अंबाला द्वारा सरस्वती वंदना से शुरुआत हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा बोर्ड, हरियाणा के सचिव डॉ. राजेश गोयल ने कहा कि समय समय पर ऐसे कार्यक्रम नई पीढी तथा सभी लोगों के लिए बहुत जरूरी है। भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव को दूर करने के लिए ऐसे कार्यक्रम मदद करते है इससे उर्जा आती है। हमारा देश उत्सवों का देश है। जीवन के उत्साह के लिए गीत संगीत, भजन जरूरी है। दुनिया भर में भारत की पहचान बन रही है। हमें अपनी संस्कृति, सभ्यता व परम्परा को समझने की आवश्यकता है इसे और आगे बढ़ाए। ज्ञानवर्धन, मनोरंजन तथा ऐसे कार्यक्रमों से दुनिया में भारत की छाप बने और हम विश्व गुरू बने उसी दिशा में ऐसे छोटे-छोटे कार्यक्रमों का महत्व है।
विशिष्ट अतिथि डॉ गजराज सिंह आर्य, प्रधानाचार्य श्रद्धा मंदिर विद्यालय, सेक्टर 87, ग्रेटर फरीदाबाद ने कहा कि बच्चों में नैतिक शिक्षा का विकास हो, संस्कारों पर बल दिया जाए। जिस देश के बच्चे अच्छे होंगे उस देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता । केवल डिग्री प्राप्त करने से कुछ नहीं होता बच्चों में संस्कार जरूरी है। बच्चों में कुछ सीखने की जिज्ञासा होनी आवश्यक है।
सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी आर्य चंद्रकांता क्रान्ति ने कहा कि हर जन्म हमारे कर्मों के अनुसार होता है। उन्होंने कुछ सोच समझ ले प्राणी ये जीवन है अनमोल कविता सुनाकर मनुष्य के कर्म के बारे में बताया। श्रद्धा मंदिर विद्यालय की कक्षा 7वीं कक्षा की छात्रा चहक गुप्ता ने अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम। कौन कहता हे भगवान आते नहीं, भाविका ने देखकर देश के हालात सभी, एक दयानंद जरूरी है अभी, 10वीं कक्षा की छात्रा साक्षी ने मुझे तुमने दाता बहुत कुछ दिया है तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया, डॉ. सुमिता शर्मा ने तूने हमें पैदा किया पालन कर रहा है तू, तुझसे ही पाते ज्ञान हम, दुख और कष्ट हरता तू तथा मत करना रे करना रे करना बदनाम कृष्ण को, समझो भारत का रक्षक भगवान कृष्ण के भजन सुनाकर सभी की वाह-वाह लूटी।
प्रो. हितेंद्र त्यागी, हरियाणा प्रांत संयोजक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। उन्होंने बताया कि देशभक्ति गीत एवं भजन का अगला मासिक ऑनलाइन कार्यक्रम जुलाई 2023 में सायं 6 से 7 बजे तक होगा। उन्होंने न्यास के विषयों तथा आयामों के बारे में बताया।
डॉ. दीपक वशिष्ठ, प्राध्यापक गणित, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फरीदाबाद ने सभी का स्वागत किया तथा कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस कार्यक्रम में डॉ. विवेक कोहली, डॉ.सुमिता शर्मा, .डॉ. पुनीत बंसल, आरती डागर, अंजू चौधरी, चंद्रकांता क्रान्ति, डॉ. गजराज सिंह आर्य, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. विकास पोपली, अनिल शर्मा, अमित भटनागर, विजय जांगडा, कमलजीत कौर, सोनिया, शिल्पी सिंह सहित सभी विषयों के संयोजक व सह-संयोजकों ने भाग लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *