मार्च 2023 में अपराध शाखा-2 ने किया था 5 आरोपियों को गिरफ्तार

 जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने वैश्यावृति करवाने के आरोप में सरगना महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी मुख्यालय कुरुक्षेत्र व अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने वैश्यावृति करवाने के आरोप में निशा वासी थानेसर हॉल वासी जीरकपुर पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

जानकारी देते हुये पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि दिनांक 26 मार्च 2023 को प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के मार्ग निर्देश में अपराध शाखा-2 की टीम अपराध तलाश के संबंध में थाना केयूके एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि तीन आरोपी गाडियों में वैश्यावृति के लिये पंजाब से लाई गई चार लडकियों के साथ किसी ग्राहक के इंतजार में ब्रह्मसरोवर के किरमच साईड वाले गेट के पास पार्किंग में दो गाडियों में बैठे है। मौका पर डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद को बुलाया गया। पुलिस टीम ने मिली सूचना अनुसार पार्किंग में खडी स्कोडा व स्वीफ्ट कार पर रेड करके चैक किया गया था । पुलिस टीम द्वारा को गाडियों से पंजाब वासी चार लडकियों को बरामद किया गया था। लडकियों के माननीय अदालत में ब्यान 164 सीआरपीसी करवाये गये तथा अदालत के आदेश से सुरक्षित वन-स्टाप सैंटर कुरुक्षेत्र में छोडा गया था । पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ थाना केयूके में विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके वैश्यावृति करवाने के आरोप में चांदराम उर्फ अजय पुत्र भुलन सिंह वासी सिविल लाईन सोनीपत, राजीव कुमार उर्फ संजय पुत्र बलबीर सिंह वासी बाहरी जिला कुरुक्षेत्र व भारत भूषण उर्फ सोनू पुत्र विनोद कुमार वासी नीलोखेडी जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पूछताछ पर वैश्यावृति के धंधे में शामिल नितिन पुत्र जितेन्द्र वासी नीलोखेडी व मुख्तियार सिंह दीदार सिंह वासी शरीफगढ थाना शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र गिरफ्तार कर लिया था। पांचो आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से आरोपी नितिन पुत्र जितेन्द्र वासी नीलोखेडी व मुख्तियार सिंह दीदार सिंह वासी शरीफगढ थाना शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को कारागार भेज दिया तथा आरोपी चांदराम उर्फ अजय पुत्र भुलन सिंह वासी सिविल लाईन सोनीपत, राजीव कुमार उर्फ संजय पुत्र बलबीर सिंह वासी बाहरी जिला कुरुक्षेत्र, भारत भूषण उर्फ सोनू पुत्र विनोद कुमार वासी नीलोखेडी जिला करनाल को 02 के दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था ।

दिनांक 03 जून 2023 को डीएसपी मुख्यालय कुरुक्षेत्र सुभाष चन्द, रीडर सहायक उप निरीक्षक नीरज व अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार, उप निरीक्षक जयपाल, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र, हवलदार गुरबक्स व हवालदार रेखा की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए वैश्यावृति करवाने मुख्या सरगना निशा वासी थानेसर हॉल वासी जीरकपुर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपिया का मोबाईल कब्ज़ा से लिया गया । आरोपिया को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *