इस्माईलाबाद  17 मार्च कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा शुक्रवार को उप कृषि निदेशक कुरुक्षेत्र डा. प्रदीप मील के मार्गदर्शन में खंड इस्माईलाबाद में एक भव्य जिलास्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। इस किसान मेले की अध्यक्षता एसडीएओ पिहोवा डा. मनीष वत्स द्वारा की गई। किसान मेले का उद्देश्य किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रेरित करना था।
शुक्रवार को आयोजित किसान मेले में किसानों को सम्बोंधित करते हुए डा. मनीष वत्स ने कहा कि किसानों को नवीनतम एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाना चाहिए। इससे न केवल उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी, अपितु उनकी भूमि की उर्वरा शक्ति में भी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि देश में कई स्थानों पर किसानों द्वारा प्राकृतिक व आधुनिक खेती अपनाई गई है, जिसके लिए उन किसानों को सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए मोटा अनाज स्कीम को भी अपनाएं। मेले में केवीके कुरुक्षेत्र से डा. प्रदुमन भटनागर ने गिरते मृदा स्वास्थ्य के बारे में किसानों को अवगत करवाया तथा किसानों को डैंचा व मूंग की फसल उगाने के बारे में भी प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त डा. सरिता रानी साईंटिस्ट केवीके कुरुक्षेत्र ने गन्ने की फसल में खरपतवार नियंत्रण के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर विभाग से सेवानिवृत डा. चंद्रप्रकाश द्वारा मोटे अनाज की महत्वता बारे विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा डा. विनोद कुमार व राजेश वर्मा ने किसानों को विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार से बताया। किसान मेले में प्रश्रोत्तरी में किसानों को सम्मानित किया गया। इस मेले में मंच का संचालन डा. सुरेंद्र जांगरा ने किया। इस अवसर पर क्यूसीआई कुरुक्षेत्र, डा. शशिपाल, एसडीएओ थानेसर, डा. सुरेंद्र कुमार सहित कृषि विभाग के सभी अधिकारी मेले में उपस्थित थे। इस्माईलाबाद में आयोजित किसान मेले में लगभग 1100 किसानों ने भाग लिया। इस मेले में एसडीएओ पिहोवा डा. मनीष वत्स द्वारा मेले में आए हुए सभी अधिकारियों व किसानों का धन्यवाद किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *