अंबाला। बसपा नेताओं ने अंबाला शहर विधानसभा के गांव गांव पंजौला, लौंटा, खुर्चनपुर, इस्माइलपुर, भड़िगा, नडियाली, हुमायुपुर, सुल्लर, अमीपुर आदि का दौरा किया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष व बसपा जिलाध्यक्ष करनैल सिंह नगला ने शिरकत की। यह कार्यक्रम  विधानसभा अध्यक्ष अजमेर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। अजमेर सिंह ने ने ग्रामीणों को बताया कि 15 मार्च को कांशी राम जी का जन्मदिवस जिला स्तर पर सुबह 11 बजे गुरु रविदास मंदिर डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉम्पेलक्स, महेश नगर जगाधरी रोड अंबाला कैंट में मनाया जाएगा। अजमेर सिंह ने ग्रामीणों को 15 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा बसपा प्रदेश प्रभारी प्रकाश सिंह पाखी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजेश कुमार बाडा लोकसभा प्रभारी जोन अंबाला, कुरुक्षेत्र शिरकत करेंगे ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद उपाध्यक्ष व बसपा जिलाध्यक्ष करनैल सिंह नगला करेंगे। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष करनैल सिंह नगला, लोकसभा प्रभारी राजेश बाडा, जसबीर सिंह मछौंडा, जसबीर सुल्लर, दयाराम सुल्लर, शमशेर सुल्लर सहित अन्य बसपा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *