पिहोवा 2 मार्च उपमंडल पिहोवा में आतमा कार्यक्रम के अंतर्गत फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती व अन्य कृषि सम्बंधी विषयों पर शुक्रवार को एक किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। किसान मेलों के आयोजित करने का उद्देश्य किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाना है तथा उन्हें कृषि के आधुनिकीकरण बारे विस्तृत जानकारी देना है। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम मुख्य अतिथि के तौर पर मेले में शिरकत करेंगे।
उपमंडल कृषि अधिकारी डा. मनीष वत्स ने बताया कि डा. प्रदीप मिल उप कृषि निदेशक कुरुक्षेत्र के मार्गदर्शन में 3 मार्च को अंबाला रोड के नजदीक बने संगम पैलेस में प्रात: 10 बजे एक विशाल किसान मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में किसानों को कृषि व अन्य तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी कृषि विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस विषय पर किसानों को मेले में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी तथा इसे बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों के हित में कई योजनाओं को क्रियान्वित किया जाता है। मेले में किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त आधुनिक कृषि यंत्रों, तकनीकों तथा फसल विविधीकरण व प्राकृतिक खेती के बारे में भी किसानों को कृषि विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सभी किसानों से  मेले में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की तथा मेले में आई आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग अपनी कृषि में लाने के लिए आग्रह किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *