यूजी/पीजी की वार्षिक परीक्षाओं के लिए आईयूएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी से होंगे शुरू, अंतिम तिथि 15 मार्च
यूजी/पीजी इवन सेमेस्टर में ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च से अंतिम तिथि 15 मार्च
फ्रेश, रीअपीयर, इंप्रूवमेंट व एडिशनल विद्यार्थी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
कुरुक्षेत्र, 24 फरवरी।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने यूजी/पीजी मई-जून 2023 के लिए वार्षिक व इवन सेमेस्टर परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन की अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि यूजी/पीजी की वार्षिक परीक्षाओं के लिए मई-जून 2023 में आयोजित होने वाली फ्रेश, कम्पार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट व एडिशनल परीक्षाओं के लिए आवेदक आईयूएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी से स्वीकार किए जाएंगे तथा बिना विलम्ब शुल्क के अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 होगी। उन्होंने बताया इसके बाद 16 मार्च 2023 से 22 मार्च 2023 के बीच आवेदक विलम्ब शुल्क 500 रुपए, 23 मार्च से 31 मार्च तक 1000 रुपए, 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच 5000 विलम्ब शुल्क तथा 8 अप्रैल से 15 अप्रैल 2023 के बीच 10हजार रुपये विलम्ब शुल्क के साथ आईयूएमएस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जांएगे तथा आईयूएमएस पोर्टल द्वारा ही फीस भी स्वीकार की जाएगी।
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि वही यूजी/पीजी की इवन परीक्षाओं के लिए मई-जून 2023 में आयोजित होने वाली फ्रेश, रीअपीयर, इंप्रूवमेंट परीक्षाओं के लिए आईयूएमएस पोर्टल पर आवेदक बिना किसी विलम्ब शुल्क के 1 मार्च से 15 मार्च 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद आवेदक 16 मार्च से 22 मार्च के बीच विलम्ब शुल्क 500 रुपए, 23 मार्च से 31 मार्च के बीच 1000 रुपये, 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच 5हजार रुपये तथा 8 मार्च से 15 मार्च 2023 के बीच लेट फीस 10हजार के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जांएगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूके डॉट एसी डॉट इन पर भी उपलब्ध है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *