भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंचायत भवन के सभागार में लाइव प्रसारण से सुना बजट सत्र
—————————————————————————————
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रस्तुत किया अमृत काल की बेला का पहला बजट
—————————————————————————————
कुरुक्षेत्र 23 फरवरी सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त मंत्री के रुप में लगातार चौथा बजट और अमृत काल की बेला में पहला बजट प्रस्तुत किया। यह बजट हरियाणा के विकास के विजन का मूलमंत्र है। इस अमृत काल के पहले बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समय व्यापक परामर्श माध्यम से सुझाव लेने की परंपरा को आगे बढ़ाया और वर्ष 2023-24 के लिए 1 लाख 83 हजार 950 करोड़ के बजट का प्रस्ताव रखा गया है। इस वर्ष गत्त वर्ष की अपेक्षा 11.6 फीसदी की वृद्घि की गई है।
सांसद नायब सिंह सैनी वीरवार को पंचायत भवन के सभागार में बजट सत्र का सीधा प्रसारण देखने और सुनने के लिए आयोजित कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन डीपी चौधरी सहित अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा हरियाणा से आनलाइन प्रणाली के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री मनोहर लाल की तरफ से प्रस्तुत किए गए बजट का सीधा प्रसारण देखा और सुना। सांसद ने कहा कि राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम आगामी वित्त वर्ष में लगभग 7500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त पूंजी निवेश करेंगे। उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में काम करने वाले वर्ग सी और डी श्रेणियों के कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा कर्मचारी दुर्घटना बीमा योजना, छोटे कारोबारियों के लिए दुर्घटना में मृत्य या स्थाई दिव्यंगता के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी सामुहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना और अंत्योदय परिवारों को सामाजिक सुरक्षा कवच देने के लिए मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना को लागू किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और प्रगतिशील नेतृत्व में और सामुहिक प्रयासों से राज्य कोविड-19 महामारी के प्रभाव को न्यूनतम रखने में सफल रहा। भारत के सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी में लगभग 3.86 फीसदी हरियाणा के योगदान वर्ष-2022-23 में जीएसडीपी विकास दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान है। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास का आदर्श लेकर आगे बढ़ रही है। हरियाणा के पशुधन विकास बोर्ड के धर्मवीर मिर्जापुर ने आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वित्तमंत्री के रूप में हरियाणा विधानसभा में प्रस्तुत किए गए वित्त वर्ष 2023-2024 के बजट को एक ऐतिहासिक बजट बताते हुए कहा कि हरियाणा के गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष फोकस किया गया है जिसमें किसान को बिजली, सिंचाई के लिए पानी तथा कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता क्षेत्र के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।
बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र के लिए बजट में 8283 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 14.9 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा पानीपत थर्मल पावर प्लांट को आगामी 6 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से फेसआउट किया जाना है। इसकी जगह यमुनानगर में 800 मेगावाट का नया प्लांट लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने 584 करोड़ रुपये की इक्विटी का प्रावधान कर एक सुलझे हुए वित्तमंत्री का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) तथा सौर ऊर्जा की परियोजनाओं का भी बजट में ख्याल रखा गया है। इसलिए बजट न केवल हरियाणा को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की ओर कारगर सिद्ध होगा बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुढृढ़ कर किसानों को समृद्ध बनाएगा। यह एक नागरिक अनुकूल और जन-कल्याण का बजट है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री ने इसे सौगात के रूप में प्रदेश को समर्पित किया है। मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थान और ग्रामीण विकास के निरंतर विकास और उत्थान पर ज़ोर दिया है। प्रत्येक जिला परिषद् में अलग इंजिनीरिंग विंग की शुरूआत होगी जिससे ग्रामीण विकास को बल मिलेगा। गांवों में स्थापित सभी 700 पार्क एवं व्यायामशालाओं को आयुष्मान स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों में तब्दील किया जाएगा। एक हज़ार ग्राम पंचायतों में ई-पुस्तकालय बनाए जायेंगे।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान ने ग्राम पंचायतों भवनों में 468 उच्च सुविधाओं वाले जिम्नेजिय़म और 780 महिला संस्कृति केंद्र स्थापित किए जायेंगे। इसके साथ ही 750 ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। यह ग्राम विकास के लिए एक सुख की बयार की तरह है। मुख्यमंत्री ने बजट में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत नौ परियोजनाएं लागू किए जाने का प्रावधान रखा है। इन योजनाओं को भिवानी, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, महेन्दरगढ़ और यमुनागर में लागू किया जायेगा। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र लगाए जायेंगे। यह सभी योजनाएं ग्रामीण लोगों के उत्थान के लिए संजीवनी सिद्द होंगी। उन्होंने वर्ष 2023-24 के बजट में श्रम क्षेत्र के लिए 229 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट बहुत ही संतुलित और दूरगामी है जोकि चालू वर्ष के संशोधित अनुमानों से 48.4 प्रतिशत अधिक है। सरकार श्रम कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, श्रम कल्याण बोर्डों के पास उपलब्ध निधि से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में श्रमिकों के लिए किफायती किराये की आवास योजना के रूप में लेबर हॉस्टल स्थापित करेगी।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए एक नई मुख्यमंत्री श्रमयोगी प्रतिभावान योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत पूर्ण ट्यूशन अनुदान, छात्रावास शुल्क, पुस्तकों और कंप्यूटर द्वारा उनकी तकनीकी, व्यावसायिक और उच्च शिक्षा के लिए सहायता दी जाएगा। इस मौके पर बीबी करतार कौर, मोर्चो के अध्यक्ष परमजीत कश्यप, जसविन्द्र बहादुर पुरा, जगदीप सांगवान, पृथ्वी सिंह, पूर्व मंत्री देवेन्द्र शर्मा, भाजपा नेत्री डा0 शकुन्तला शर्मा, दल सिंह मल्लाह, रेखा बाल्मिकी, तेजेन्द्र गोल्डी, सतपाल गढीरोडान, रीना सैनी, रेनू खुग्गर, रजत बंसल, गुरनाम मंगोली, विनीत कवातरा, देशराज शर्मा, विक्रम शर्मा, सर्वजीत सिंह विर्क, जितेन्द्र अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष दीपक चौहान, रमेश सैनी, रजनीश खासपुर, रामदत सैनी, शशी सैनी, बाबू राम टाया, विजय लक्ष्मी, सोहन रामगढ, निशा महेश्वरी, विजय लक्ष्मी, उमाशंकर, विपिन माथुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *