क्षत्रिय सभा का शासकीय चुनाव होगा 9 अप्रैल 2023 को, 8 मार्च तक दर्ज करवा सकते है आपत्ति, 15 मार्च तक होगा आपत्तियों के निपटान का कार्य, अंतिम मतदाता सूची होगी 16 मार्च को जारी, चुनाव के लिए 832 सदस्यों की सूची की जारी
कुरुक्षेत्र 23 फरवरी क्षत्रिय सभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं नगराधीश चंद्रकांत कटारिया ने कहा कि क्षत्रिय सभा जिला कुरुक्षेत्र के शासकीय निकाय के लिए 21 सदस्यों जिनमें 1 प्रधान, 1 उपप्रधान, 1 सचिव, 1 सहसचिव, 1 कोषाध्यक्ष व 16 सदस्य शामिल है जिनका चुनाव का शैडयूल जारी कर दिया गया है। इन सदस्यों की अवधि 3 वर्ष की होगी और चुनाव की तिथि 9 अप्रैल 2023 तय की गई है। इतना ही नहीं चुनाव के लिए 832 सदस्यों/वोटर की सूची 22 फरवरी 2023 को जारी कर दी गई है और इसका नोटिस महाराणा प्रताप भवन (राजपूत धर्मशाला) के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दिया गया है। अहम पहलू यह है कि 100 रुपए की फीस के साथ वोटर लिस्ट और नामांकन पत्र नि:शुल्क क्षेत्रीय सभा के प्रबंधक कुरुक्षेत्र से प्राप्त किए जा सकते है।
नगराधीश चंद्रकांत कटारिया ने जारी नोटिस में क्षेत्रीय सभा कुरुक्षेत्र के चुनाव कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदाता सूची 22 फरवरी 2023 को नोटिस बोर्ड पर चस्पा दी गई है और 23 फरवरी से 8 मार्च 2023 तक जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी कुरुक्षेत्र के कार्यालय में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक कार्य समय अनुसार अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते है। उन्होंने कहा कि 9 मार्च से 15 मार्च तक आपत्तियों का निपटान हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन सोसायटी एक्ट 2012 के सेक्शन 39 के तहत जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी कुरुक्षेत्र द्वारा किया जाएगा। इसके बाद 16 मार्च 2023 को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 20 मार्च से 21 मार्च 2023 तक प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है और नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक होगी।
उन्होंने कहा कि इन नामांकन पत्रों की जांच का कार्य 27 मार्च से 28 मार्च 2023 तक किया जाएगा और उम्मीदवारों के नाम की सूची 29 मार्च को जारी की जाएगी। इसके बाद 31 मार्च को सुबह 10 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद 9 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक चुनाव प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इस चुनाव प्रक्रिया के बाद 9 अप्रैल को ही मतगणना का कार्य पूरा करने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इन चुनाव के लिए 832 सदस्यों की सूची भी 22 फरवरी को जारी की गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *