सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद से हर कोई कियारा के मंगलसूत्र की क्लोज और क्लियर झलक पाना चाहता है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा का ये मंगलसूत्र फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है, जिसके लिए सिद्धार्थ ने अच्छी खासी रकम खर्च की है।

2 करोड़ का है कियारा का मंगलसूत्र

कियारा का मंगलसूत्र काफी सिंपल है। इसमें गोल्डन चेन में चारों ओर काले मोती लगे हुए हैं। वहीं बीच में एक बड़ा डायमंड लगा हुआ है। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मंगलसूत्र के लिए सिद्धार्थ ने 2 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। हालांकि अभी तक हमें इसकी ऑफीशियल जानकारी नहीं मिली है।

कियारा के ब्राइडल लुक को फैंस कर रहे हैं खूब पसंद

सिद्धार्थ और कियारा की वेडिंग फोटोज भी सबका ध्यान अपनी ओर ध्यान खींच रही हैं। शादी के समय पहनी गईं कियारा की ज्वेलरी को भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। उनके इस बेहद खास लुक के पीछे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का हाथ था। मनीष ने न सिर्फ कियारा का वेडिंग आउटफिट तैयार किया है, बल्कि ज्वेलरी भी उनके ही कलेक्शन से है। खास बात यह है कि मनीष ने अपने ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन की लॉन्चिंग से पहले ही कियारा की शादी में उसकी झलक पेश की है।

कियारा ने कलीरों के जरिए किया सिड के डॉग ऑस्कर को याद

इसके साथ ही कियारा के कलीरों भी बेहद खूबसूरत थे। इन कलीरों को मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया है। उन्होंने इसमें खास पर्सनल टच दिया है। दरअसल कियारा के कलीरों की डिटेल्स को ध्यान से देखें तो इनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी लव स्टोरी के खास एलिमेंट्स की झलक दिखाई गई है। कियारा का पूरा कलीरा चांद और तारों से सजा हुआ था। इस पर कियारा और सिद्धार्थ के नाम का पहला अक्षर KS भी लिखा है। इस पर दोनों की फेवरेट डेस्टिनेशन रोम का जिक्र है। इसके अलावा कियारा ने इसके जरिए सिद्धार्थ के पेट डॉग ऑस्कर को भी याद किया है, जिसकी पिछले साल मृत्यु हो गई थी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *