बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के फैंस अपने चहेते स्टार्स की शादियों को लेकर काफी ज्यादे एक्साइटेड रहते हैं। फैंस शादी से जुड़ी हर छोटी बड़ी एक्टिविटी को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, इसलिए अब बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी सेलेब्स की शादियों की स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हैं।

हाल के सालों में देखा गया है कि सेलेब्स अपनी शादियों को काफी हद तक सीक्रेट रखने की कोशिश करते हैं। ऐसा वो इसलिए करते हैं ताकि बाद में शादी की एक्सक्लूसिव फुटेज और फोटोग्राफ्स को मोटी कीमत पर बेचा जा सके। प्रियंका चोपड़ा से लेकर नयनतारा और हंसिका मोटवानी तक, इन सभी ने अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेचा है।

सिद्धार्थ -कियारा
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 7 फरवरी को जैससमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई। शादी को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था। शादी की एक भी वीडियोज या फोटोज कहीं से भी वायरल नहीं हो पाई। रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ-कियारा ने भी अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को करोड़ो में बेच दी है।

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया
हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर, 2022 को बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से शादी की थी। उन्होंने पहले ही डिज्नी+हॉटस्टार को शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स बेच दिए थे। हाल ही में इसका प्रोमो भी रिलीज हुआ है। इसको एक सीरीज की तरह रिलीज करने की तैयारी है। हंसिका की शादी पर बनी सीरीज का नाम ‘लव शादी ड्रामा’ है।

नयनतारा-विग्नेश
नयनतारा और विग्नेश ने भी अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये राइट्स 25 करोड़ में बेचे गए थे। हालांकि बाद में रिपोर्ट आई कि ये डील रद्द हो गई है क्योंकि विग्नेश ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ अनसीन पिक्चर्स को पहले ही पोस्ट कर दिया था।

प्रियंका-निक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी की फोटोज को एक इंटरनेशनल मैगजीन को 18 करोड़ में बेचा था। उनकी शादी राजस्थान के उम्मैद भवन पैलेस में हुई थी। शादी में बिल्कुल नो फोन पॉलिसी थी, मीडिया की एंट्री न हो पाए इसके लिए वैन्यू के आस-पास काफी टाइट सिक्योरिटी रखी गई थी।

विराट-अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का की शादी 2017 में हुई थी। दोनों ने भारत से बाहर जाकर इटली में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की फोटोज और वीडियोज को एक मैगजीन को बेच दिया था। जानकारी के मुताबिक, इस डील में मिले पैसों को विराट-अनुष्का ने चैरिटी में दान कर दिया था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *