बिजली निगम ने विजिलेंस की टीम के साथ मिलकर जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। टीम सदस्यों ने जिलेभर में 124 जोड़ी पकड़कर 30 लाख की पेनल्टी डाली। बता दें कि निगम की टीम ने साल भर में जिले में 1194 चोरी पकड़ी। इसमें निगम ने 246.59 लाख की पेनल्टी डाली।

घरों से बाहर मीटर निकलने के बाद भी चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा। बिजली निगम से डिफाल्टर चल रहे उपभोक्ता इन दिनों निगम के लिए परेशानी बने हैं। जिलेभर में निगम के सवा दो लाख बिजली उपभोक्ता है। जिनमें से 30 हजार उपभोक्ता निगम की लिस्ट में डिफाल्टर चल रहे हैं। इन उपभोक्ताओं ने लंबे अरसे से बिजली बिल नहीं भरा। इस पर निगम का 53 करोड़ रुपया बकाया है। विभाग इन उपभोक्ताओं की ब्लॉक वाइज सूची बना रहा है। जल्द ही निगम इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेगा।

बिजली निगम एसई कर्ण सिंह भौरिया ने कहा कि जिलेभर में निगम की टीम ने विजिलेंस टीम के साथ मिलकर 124 चोरी पकड़ी। चोरी की इन घटनाओं में निगम ने 30 लाख की पेनल्टी डाली है। निगम की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जाता है। चोरी की घटना ओं के चलते विभाग को करोड़ों रुपए की चपत लग रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *