पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री जल्द ही इंडियन सिनेमा की क्लासिक फिल्म पाकीजा का रिमेक बनाने जा रही है। रीमेक में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा लीड रोल में नजर आएंगी। इस बात का खुलासा खुद मीरा ने एक इंटरव्यू में किया है।
पाकीजा दिवंगत एक्ट्रेस मीना कुमारी के करियर की आखिरी फिल्म थी। जिसे उनके पति कमाल अमरोही ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में मीना के अलावा अशोक कुमार और राजकुमार मुख्य में भूमिका थे।

मैं पाकीजा में लीड रोल निभाने वाली हूं- मीरा
समा डिजिटल टुडे से बातचीत के दौरान मीरा ने कहा- मैं पाकीजा में लीड रोल निभाने वाली हूं। इस प्रोजेक्ट पर हम करीब 13 सालों से काम कर रहे हैं। फाइनली मार्च से हम इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।’

कास्टिंग का काम अभी प्रोसेस में है- मीरा
मीरा ने आगे बताया कि फिल्म को एक यूएस बेस्ड प्रोडक्शन रेड लिपस्टिक प्रोड्यूस करने वाला है। वहीं कास्टिंग का काम अभी भी चल रहा है। बीते दिनों ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म में माहिरा खान लीड रोल निभाएंगी, हालांकि अब मीरा ने यह कन्फर्म कर दिया है।

इंडियन सिनेमा की बेस्ट म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है पाकीजा
रिलीज के सालों बाद भी पाकीजा को इंडियन सिनेमा की सबसे खूबसूरत म्यूजिकल ड्रामा में से एक माना जाता है। पाकीजा बनकर तैयार होने में लंबा समय लग गया। फिल्म को 1956 में शुरू किया गया था, लेकिन बीच में काम रोक दिया गया।

