हरियाणा के हिसार में दूरदर्शन केंद्र को बंद करने के विरोध में आज कर्मचारी और जन संगठन डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के आवास का घेराव करेंगे। घेराव और विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने गंगवा के आवास के आगे पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। केंद्र सरकार ने 15 जनवरी को हिसार दूरदर्शन केंद्र से प्रसारण बंद कर दिया था। दूरदर्शन का सामान भी चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया।

दूरदर्शन केंद्र हिसार
दूरदर्शन केंद्र हिसार

1 नवंबर 2002 को किया था उद्घाटन
हरियाणा के हिसार दूरदर्शन केंद्र का उद्घाटन 1 नवंबर 2002 में भाजपा सरकार के समय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज ने किया था और इस दूरदर्शन केंद्र को भाजपा की सरकार में बंद कर दिया गया। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 4 दिसंबर 2022 को अंतिम बार इसकी विजिट करने पहुंचे और इसके बाद इसके बंद करने के आदेश जारी हो गए। यह दूर दर्शन केंद्र पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की स्मृति में बनाया गया था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *