आज, यानी 1 फरवरी से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। अब टाटा की गाड़ियां खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। टाटा ने गाड़ियों की कीमत 18 हजार रुपए तक बढ़ा दी है। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से रेंट भरने पर अब एक्सट्रा चार्ज देना होगा। हम आपको आज से हुए ऐसे बदलावों के बारे में बता रहे हैं जिनका असर आप पर भी होगा।

1. टाटा की गाड़ियां हुईं महंगी
भारत की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो मैन्युफैक्चरर कंपनी टाटा ने आज से अपनी गाड़ियों के प्राइस बढ़ा दिए हैं। सभी मॉडल्स के अलग-अलग वैरिएंट पर 1.2% की दर से लागू होंगे। कंपनी ने तीन महीने के अंदर दूसरी बार प्राइस बढ़ाए हैं। इससे पहले टाटा मोटर्स ने 7 नवंबर को पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में 0.90% की बढ़ोतरी की थी।

2. क्रेडिट कार्ड से रेंट भरने पर BoB वसूलेगा एक्सट्रा चार्ज
क्रेडिट कार्ड से रेंट भरना महंगा पड़ने वाला है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने घोषणा की है कि वह क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स पर 1% फीस वसूलेगा।

3. CNG की कीमते 2.50 रुपए घटी
मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमतों 2.50 रुपए की कटौती की गई है। इस हिसाब से मुंबई में अब वाहनों में उपयोग की जाने वाली CNG की संशोधित कीमतें 89.50 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 87 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

4. गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं

प्रमुख शहरों में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत

शहर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
दिल्ली 1053 1769
मुंबई 1052.50 1721
कोलकाता 1079 1870
चेन्नई 1068.50 1917

5. पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस
देश में तेल के दाम पिछले करीब 6 महीने से स्थिर हैं। हालांकि जुलाई में महाराष्ट्र में पेट्रोल जरूर पांच रुपए और डीजल तीन रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ था, लेकिन बाकी राज्यों में दाम जस के तस बने हुए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *