हरियाणा के करनाल के हांसी रोड स्थित राजीव कॉलोनी के एक मकान में चोर दीवार फांदकर घुस गए और कैश और आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। जिस समय चोर घुसे उस दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

राजीव कालोनी निवासी वीरेंद्र ने बताया कि जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उसकी बेटियां भी ट्यूशन गई हुई थी। बैड पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था।

करनाल की राजीव कॉलोनी में मकान में चोरी के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
करनाल की राजीव कॉलोनी में मकान में चोरी के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

कितना समान चोरी हुआ, नहीं मिली जानकारी
घर से कितना सामान चोरी हुआ है, इसको लेकर पीड़ित परिवार की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नही मिल पाई है। पीड़ित की माने तो उन्होंने अभी तक चेक नहीं किया है कि क्या चोरी हुआ है। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी है।

करनाल की राजीव कॉलोनी के मकान में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।
करनाल की राजीव कॉलोनी के मकान में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।

जांच अधिकारी ने बताया कि राजीव कॉलोनी के एक मकान में चोरी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास लगे CCTV फुटेज को चेक किया जा रहा है। जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *