भारत को अंडर-19 T-20 वूमेन वर्ल्ड कप 2023 दिलाने वाली भारतीय महिला जूनियर क्रिकेट टीम में हरियाणा की भी 2 बेटियां शामिल हैं। इनमें शेफाली वर्मा और सोनिया शामिल हैं। शेफाली टीम की कैप्टन हैं, जिन्होंने 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री की।

रोहतक के मकड़ौली गांव की सोनिया ने 13 साल की उम्र में बल्ला थाम लिया था। यह दोनों ही रोहतक की रहने वाली हैं। कल साउथ अफ्रीका में हुए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर यह वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल शेफाली वर्मा के घर पहुंचे। परिजनों को खिलाई मिठाई।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल शेफाली वर्मा के घर पहुंचे। परिजनों को खिलाई मिठाई।

वहीं वर्ल्ड कप जीतने के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों को मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी।

15 साल की उम्र में इंटरनेशनल में एंट्री
रोहतक सिटी के रहने वाले संजीव वर्मा ने बताया कि बेटी शेफाली ने 8 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री हो गई। 19 साल की उम्र में शेफाली वर्मा ने कप्तानी की। वहीं शेफाली का 28 जनवरी को ही जन्मदिन था। पापा से फोन पर मैच को जितने को लेकर बात हुई। पिता ने भी अपनी लाडली को जीत को लेकर आशीर्वाद दिया।

सोनिया ने 13 साल की उम्र में थामा था बल्ला
सोनिया की मां सरोज ने बताया कि उनकी बेटी ने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। सोनिया शुरुआत से क्रिकेट खेलना पसंद करती थी। इसलिए परिवार ने भी उन्हें क्रिकेट ही खिलाया और आज देश को वर्ल्ड कप दिलाने में सफल रही। बेटी का वापस लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

देखकर खेलने के लिए समझाया था
शेफाली वर्मा के पिता संजीव वर्मा ने कहा कि शनिवार को उसकी अपनी बेटी के साथ जन्मदिन पर बात हुई थी। जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ समझाया था कि देखकर खेलना है और सभी गेंदबाजों को भी बताकर चलना है कि कैसे क्या करना है?। बेटी की इस उपलब्धि पर आंखों से आंसू तक छलक गए।

सीनियर महिला वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद जताई
शेफाली वर्मा के पिता संजीव वर्मा, मां और सोनिया की मां सरोज और कोच एवं संचालक अनीश शर्मा ने टीम को बधाई दी। साथ ही फरवरी में होने वाली सीनियर महिला वर्ल्ड कप भी जीतकर लाने की उम्मीद जताई। इंडिया की जीत के बाद काफी खुशी का माहौल है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *