राजनैतिक दलों के नेताओं, समाजसेवी संस्थाओं,आर्यसमाजी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का लगा तांता।
करनाल
जाट धर्मशाला करनाल में आयोजित हरियाणा विधानसभा के पुर्व स्पीकर चौधरी वेदपाल की श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धांजलि देने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जिनमें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, पूर्व न्यायाधीश, हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं पूर्व न्यायाधीश, विभिन्न प्रसिद्ध एडवोकेट, पत्रकार ,विभिन्न राजनीतिक दलों के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, विभिन्न धर्मों के संत, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि,आर्य समाजी संस्थाएं तथा बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि संदेश देने वालों में मुख्य रूप से नवाब सिंह पूर्व न्यायाधीश पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट , विधायक हरविंदर कल्याण , विधायक व पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा , विधायक मेवा सिंह , पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता ,बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप चौधरी व पूर्व प्रधान मढ़ान , जोगिंदर लाठर प्रधान जाट महासभा करनाल ,मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, हरियाणा पत्रकार प्रधान के बी पंडित ,गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ,स्वामी संपूर्णानंद तथा हरियाणा के सभी राजनीतिक दलों से जुड़े कई पूर्व विधायक, पूर्व सांसद व मंत्री शामिल हुए।
उनकी रस्म क्रिया में शोक व्यक्त करने वालों हजारों लोगों ने उन्हें याद किया।
इस दौरान चौधरी वेदपाल के भाई पूर्व लोकपाल हरियाणा प्रीतम  पाल सिंह, उनके पुत्र एडवोकेट विजय पाल सिंह व शोक संतप्त परिजनों ने सभी से मुलाकात कर उनके प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *