हरियाणा के हिसार में पंचायत समिति-2 के वाइस चेयरमैन पद का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनाव में वार्ड नंबर-19 से संतोष को वाइस चेयरमैन चुना गया। SDM जयवीर यादव की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में 30 सदस्यों ने हिस्सा लिया। संतोष को 16 वोट, जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार सुशीला को 13 वोट मिले, जबकि नोटा को एक वोट मिला। इस प्रकार से चुनाव में संतोष को विजेता घोषित किया गया।

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने वॉइस चेयरमैन संतोष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चुनाव में वाइस चेयरमैन पद के लिए दोनों उम्मीदवार भाजपा समर्थित थी, इसलिए यह मैत्रीपूर्ण मुकाबला था। पंचायत समिति की तरफ से सभी सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि पंचायत समिति हो या जिला परिषद सभी में भाजपा समर्थित चेयरमैन चुने गए हैं।

2024 का रोडमैप किया तैयार
यह एक प्रकार से सरकार की नीतियों पर जनता का विश्वास ही है। इन चुनावों ने साल 2024 में होने वाले चुनावों का रोडमैप तैयार कर दिया है। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के सिद्धांत के साथ कार्य करने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली सभी वर्गों को पसंद आई है।

चुनाव पहले हो गया था रद
पंचायत समिति ब्लॉक द्वितीय का चुनाव पहले दो बार रद हो गया था। पहली बार केवल चेयरमैन अजय गावड़ ही निर्विरोध चुने गए। वाइस चेयरपर्सन के चुनाव में 4 उम्मीदवार खड़े थे। दूसरी बार SDM छुट्‌टी पर चले गए थे। तब कुछ पार्षदों ने ऐतराज जताया था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *