हरियाणा में करनाल के शास्त्री नगर में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। युवक मंगलवार देर रात अपनी बहन के जन्मदिन पर मिठाई का डिब्बा लेकर घर आ रहा था। उसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकूओं से वार कर हत्या कर दी। उसके बाद बदमाश वहां से फरार हाे गए।

मृतक जितेंद्र उर्फ जीतू का फाइल फोटो।
मृतक जितेंद्र उर्फ जीतू का फाइल फोटो।

शास्त्री नगर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (21) की छोटी बहन का मंगलवार को जन्मदिन था। रात करीब 9 बजे वह अपनी बहन के लिए मिठाई लेने के लिए बाजार गया हुआ था। जब वह मिठाई का डिब्बा लेकर घर वापस आ रहा था तो रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

भाई की मौत के बाद विलाप करती बहनें।
भाई की मौत के बाद विलाप करती बहनें।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
खून से लथपथ हालत में जब जीतू को राहगीरों ने देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और जीतू को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक चाकू का कवर और जो मिठाई का डब्बा जीतू अपनी छोटी बहन के जन्मदिन के लिए लेकर आया था, उसे बरामद किया।

घटना स्थल से साक्ष्य जुटाती पुलिस।
घटना स्थल से साक्ष्य जुटाती पुलिस।

पुलिस की कई टीमें पहुंची घटनास्थल पर
हत्या की सूचना के बाद रामनगर थाना पुलिस सहित FSL व CIA की टीमें मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मौके पर बिखरे खून से लग रहा था कि जीतू पर बेरहमी से चाकूओं से वार किए गए हैं। घटनास्थल पर दीवारें भी जीतू के खून से सनी हुई थी।

लोगों से पूछताछ करती पुलिस की टीमें।
लोगों से पूछताछ करती पुलिस की टीमें।

परिवार में छाया मातम
रात को जब परिवार के लोगों को जीतू की हत्या की सूचना मिली तो सब सन्न रह गए है। उसकी छोटी छोटी बहनें बुरी तरह से अपने भाई के लिए बिलखती दिखाई दीं। बहन के जन्मदिन पर ही भाई की हत्या हो गई। इस हत्या के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती FSL टीम।
घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती FSL टीम।

पुलिस कर रही मामले की जांच
मौके पर पहुंचे रामनगर थाना के SHO जगबीर सिंह ने बताया कि जितेंद्र की हत्या किसने की और क्यों की? इसकी अभी जानकारी नहीं लग पाई है। किन लोगों ने जीतू पर चाकूओं से वार किया पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आज शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *