ऑटो एक्सपो 2023 में अफोर्डेबल कारों के साथ लग्जरी कारों को भी शोकेस किया गया है। इसमें खास तौर पर लग्जरी कार बनाने वाली जापान की कंपनी लेक्सस और टोयोटा शामिल हैं। हुंडई ने भी यहां अपनी 45 लाख रुपए की ई-SuV दिखाई है।

लेक्सस ने इलेक्ट्रिक कारों के अपने पोर्टफोलियो को पेश किया है। इसमें लेक्सस RX, लेक्सस LF-30, लेक्सस LF-Z, लेक्सस UX300e, लेक्सस LM, लेक्सस 500d, लेक्सस LC 500h और लेक्सस ES 300h शामिल हैं। वहीं टोयोटा ने 2.17 करोड़ रुपए की लग्जरी SUV लैंड क्रूजर 300 को पेश किया। यहां हम एक्सपो में पेश 7 लग्जरी कारों के बारे में बता रहे हैं-

दुनिया की पहली लग्जरी हाइब्रिड SUV लेक्सस RX
कंपनी का दावा है कि लेक्सस RX दुनिया की पहली लग्जरी हाइब्रिड SUV है। इसे ‘एल्यूरिंग एक्स वर्व’ डिजाइन कॉन्सेप्ट पर डेवलप किया गया है। RX में ऑल-व्हील ड्राइव फोर्स सिस्टम मिलेगा। RX लाइनअप में क्लासिक पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ-साथ RX 500h F स्पोर्ट परफॉर्मेंस और RX 350 प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वैरिएंट शामिल हैं।
फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली लेक्सस LF-30 कॉन्सेप्ट
LF-30 लेक्सस तजुना कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। इसमें दोनों तरफ अट्रैक्टिव डोर, शार्प और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और बड़े कस्टम व्हील हैं। इसमें कांच की छत और एआर-पावर्ड स्काईगेट डिस्प्ले भी हैं। LF-30 के प्रत्येक पहिए पर एक इलेक्ट्रिक मोटर है। इसमें 110 kWh का बैटरी पैक और 500 किमी रेंज का दावा किया गया है।
लेक्सस LM हाईब्रिड
सात सीटर लेक्सस LM को मॉडर्न, ऑन-द-गो प्रोफेशनल्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें लार्ज कलर डिस्प्ले, रेफ्रिजरेटर और यहां तक ​​कि बारिश के दिनों के लिए अंब्रेला स्टोरेज भी दिया गया है। सेंटर कंसोल पर टच पैनल है। इससे सीट पोजीशन, क्लाइमेट और ऑडियो को कंट्रोल किया जा सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *