दिनांक 09 जनवरी की रात को सैक्टर-13 कुरुक्षेत्र में की थी महिला डाक्टर की हत्या ।
कुरुक्षेत्र।  जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने घर में घुसकर हथियार के बल पर लूट व हत्या मामले मे दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस की एसआईटी ने घर में घुसकर हथियार के बल पर लूट व हत्या करने के मामले में आरोपी केतराम पुत्र गौरी शंकर वासी उमराय खेडा जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश व महिला आरोपी पूनम पत्नी दर्शन वासी टटीयाना थाना चीका जिला कैथल हाल वासी मोहन नगर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके लूटे गए गहने व नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है ।
प्रैसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने बताया कि दिनांक 09 जनवरी 2023 को थाना शहर थानेसर के अंतर्गत सेक्टर-13 स्थित डॉक्टर अतुल अरोडा के घर में लूट के इरादे से घुसकर 04 आरोपियों ने लूट को अंजाम देते हुए महिला डॉ वनीता अरोड़ा की हत्या कर दी थी । डाक्टर अतुल अरोडा की शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके एसआईटी का गठन किया गया था । दिनांक 10 जनवरी 2023 को जिला पुलिस की एसआईटी ने घर में घुसकर हथियार के बल पर लूट व हत्या करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था । आरोपियों के कब्जे से 04 देसी कट्टे 315 बोर व 01 देसी पिस्टल बरामद की गई थी । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 11 जनवरी 2023 को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया था । आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके आरोपियों की शिनाख्त डॉ अतुल अरोड़ा से कारवाई गई थी । आरोपियों की पहचान विक्रम उर्फ़ विक्की पुत्र लीला राम वासी टटीयाना थाना चीका जिला कैथल, सुनील कुमार पुत्र विनोद कुमार वासी माता गेट कैथल, विक्रमजीत उर्फ़ बिट्टू पुत्र दलबीर सिंह वासी बलबेडा रोड चीका जिला कैथल व मनीष पुत्र धर्मबीर वासी भगवान गढ जिला अलीगढ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी । आरोपियों को माननीय अदालत के आदेश से 06 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया था । पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से करीब साढे 19 लाख रुपये के जैवरात व लूटे गए डेढ लाख रुपये बरामद किए गए तथा वारदात के मुख्य षडयत्रंकारी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
मामले की जांच को आगे बढाते हुए पुलिस ने दिनांक 12 जनवरी 2023 को मामले के षडयत्रंकारी दो आरोपी केतराम पुत्र गौरी शंकर वासी उमराय खेडा जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश व महिला आरोपी पूनम पत्नी दर्शन वासी टटीयाना थाना चीका जिला कैथल हाल वासी मोहन नगर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया है । मामले की जांच जारी है ।
बाक्स :-

काबले गौर है कि पुलिस की जांच के दौरान अपराधी विक्रमजीत उर्फ बिट्टु पुत्र दलबीर वासी बलबेडा रोड चीका जिला कैथल व विक्रम उर्फ़ विक्की पुत्र लीला राम वासी टटीयाना थाना चीका जिला कैथल के विरुद्ध पहले भी हत्या का मामला दर्ज है । हत्या के मामले में आरोपियो के विरुद्ध अदालत में सुनवाई चल रही है । आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर आए थे । आरोपी मनीष पुत्र धर्मबीर वासी भगवान गढी जिला अलीगढ उत्तर प्रदेश के विरुद्ध भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है । आरोपी मनीष कुमार की विक्रम उर्फ विक्की से जान पहचान थी । विक्रम उर्फ विक्की के साथ पूनम जोकि डाक्टर अरोडा के पास नौकरी करती थी उनकी आपस में दोस्ती थी । केतराम इस समय भी डाक्टर अरोडा के पास नौकरी कर रहा था जोकि पूनम को सारी जानकारी देता था । इन सब ने लालच मे आकर इस वारदात को अंजाम दिया है ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *