हरियाणा के मंत्री का सेक्सुअल हैरेसमेंट केस मामले में चंडीगढ़ पुलिस की SIT टीम की फिर संदीप सिंह के घर पहुंची। जहां DSP पलक गोयल ने संदीप सिंह से फिर पूछताछ की। उन्होंने कुछ सवालों पर मंत्री से क्रॉस किया। संभावना यह है कि कल फिर SIT जूनियर महिला कोच से पूछताछ के लिए पंचकूला जा सकती है।

चंडीगढ़ पुलिस ने संदीप सिंह से रविवार को पूछताछ कर चुकी है। 7 घंटे की पूछताछ में SIT ने 202 सवाल पूछे हैं। जिसमें उनकी कोच से मुलाकात, घर बुलाने की वजह पूछी गई। कोच से यह भी पूछा गया कि क्या वह इंस्टाग्राम व स्नैपचेट पर कोच से चैटिंग करते थे। इस दौरान संदीप सिंह ने यह भी दावा किया कि उनकी जूनियर महिला कोच से सिर्फ 3 ही बार मुलाकात हुई।
मार्च में हुई पहली मीटिंग
संदीप सिंह ने SIT को बताया है कि जूनियर महिला कोच से उनकी पहली मुलाकात मार्च 2021 में हुई थी। इसके बाद दूसरी बार संदीप सिंह जुलाई में महिला कोच से मिले। इस दौरान महिला कोच ने संदीप सिंह पर टी शर्ट फाड़ने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तीसरी मुलाकात 28 दिसंबर को हुई जब महिला कोच ने अपने तबादले के लिए संदीप सिंह से बात की।
महिला कोच के विवादों की लिस्ट सौंपी
पूछताछ के दौरान संदीप सिंह ने चंडीगढ़ SIT टीम को कुछ सबूत भी सौंपे हैं। इन सबूतों में महिला कोच के विवादों की लिस्ट भी शामिल है। साथ ही कोच के कुछ पारिवारिक विवादों की जानकारी भी संदीप सिंह ने एसआईटी को दी है। अब यह संभावना है कि एसआईटी टीम जांच के लिए जूनियर महिला कोच के पैतृक गांव भी जा सकती है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *