ऑटो एक्सपो 2023 शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल ये दिल्ली में 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। यह ग्रेटर नोएडा में जेपी गोल्फ कोर्स के पास इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो में मारुति सुजुकी की जिम्नी पेश की जा सकती है। इसके अलावा यहां मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से भी पर्दा उठा सकती है।

वहीं ऑटो एक्सपो में टाटा की पंच इलेक्ट्रिक भी देखने को मिल सकती है। हम आपको ऑटो एक्सपो में पेश होने वाली संभावित SUV गाड़ियां, उनकी अनुमानित कीमत और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं…

आम लोगों के लिए 13 से 18 तक चलेगा ऑटो एक्सपो
ऑटो एक्सपो मोटर शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा। ऑटो एक्सपो 2023 इवेंट वैसे तो 11 जनवरी से शुरू हो जाएगा, लेकिन 11 और 12 जनवरी मीडिया के लिए रिजर्व हैं। आम पब्लिक के लिए 13 से 18 जनवरी तक इसका आयोजन होगा। इसकी टाइमिंग सुबह 11 से रात 8 बजे तक रहेगी।

इसके लिए चुकाना होगा टिकट
अगर आप इस इवेंट में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए टिकट लेना होगा। टिकट की कीमत दिन के हिसाब से अलग-अलग है। 13 जनवरी को इसकी कीमत 750 रुपए रखी गई है। एक टिकट पर सिर्फ एक व्यक्ति को ही एंट्री मिलती है। 5 साल से कम उम्र वाले बच्चों का टिकट नहीं लगता। इस इवेंट के टिकट बुक माय शो पर जाकर खरीदा जा सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *